फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stones pelted at Vande Bharat train in Kerala latest News in Hindi

Kerala: हाल ही में शुरू हुई केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त

Mon, 01 May 2023 11:57 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 01 May 2023 11:57 PM IST
सार

दक्षिण रेलवे ने बताया कि सोमवार की शाम तिरुनवाया और तिरुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन
Stones pelted at Vande Bharat train in Kerala latest News in Hindi
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले हफ्ते शुरू हुई केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। दक्षिण रेलवे ने बताया कि सोमवार की शाम तिरुनवाया और तिरूर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। रेलवे ने बताया कि इस घटना में एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कोई यात्री घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दक्षिण रेलवे ने कहा कि इस घटना के बाह हमने ट्रेन सुरक्षा को मजबूत करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अप्रैल को केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। इस ट्रेन का केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह देश की 16वीं वंदे भारत एक्सप्रेस है। देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर/घंटा है। यह ट्रेन पूरी तरह भारत में डिजाइन और निर्मित की गई है, जिसमें 80 फीसदी उत्पादों को स्वदेशी बनाया गया था। यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed