{"_id":"5755ab354f1c1b081d9c5476","slug":"sting-indian-national-congress-pleads-with-election-commission-against-countermanding-rs-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: स्टिंग से डरी कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राज्यसभा चुनाव: स्टिंग से डरी कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए विधायकों से समर्थन हासिल करने से संबंधित दो स्टिंग सामने आने के बाद कांग्रेस ने उठाया कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनार्टक में होने वाले राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में दो स्टिंग सामने आने के बाद विधायकों की खरीद फरोख्त की आशंका जताते हुए कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह की अगुवाई में सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयोग को एक ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि कर्नाटक में 11 जून को राज्यसभा का चुनाव होना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वोट हासिल करने के लिए कुछ विधायकों से बात करते हुए दिखाया जा रहा है। जिससे चुनाव में विधायकों की खरीद फरोख्त की बात को बल मिलता है। इसकी शिकायत कनार्टक राज्य निर्वाचन अधिकारी से इस बारे में शिकायत की जा चुकी है। ज्ञापन में 2012 में झारखंड में हुए इस तरह के प्रकरण का भी जिक्र किया गया है। कांग्रेस ने मांग की है कि समय रहते इस मामले पर उचित कदम निर्वाचन आयोग द्वारा उठाया जाए। संवैधानिक तरीके से चुनाव का पारदर्शिता के तहत कराए जाए।
विज्ञापन
इस बीच खरीद फरोख्त और तोड़फोड़ के डर से कांग्रेस ने कर्नाटक के 14 विधायकों को मुंबई के एक होटल में भेज दिया है। कांग्रेस उत्तराखंड में पार्टी में हुई बगावत से सबक लेना चाहती है। वह नहीं चाहती कि पार्टी के विधायक किसी दूसरे दल के संपर्क में आकर बाद में परेशानी का सबब बने। गौरतलब है कि उत्तराखंड में पार्टी को अपनी सरकार अपने दल के बागी विधायकों के कारण ही गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन
राज्यसभा में कर्नाटक की 12 सीट हैं। फिलहाल 4 कांग्रेस, 5 बीजेपी के पास हैं। जेडीएस-निर्दलीय के पास 2 सीट हैं, जबकि एक सीट विजय माल्या के इस्तीफे से खाली हुई है।