{"_id":"666efd1671f4950016040766","slug":"stay-on-yediyurappa-s-arrest-betrays-court-s-selective-justice-mehbooba-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: महबूबा बोलीं- येदियुरप्पा मामले में समुचित इंसाफ नहीं; केजरीवाल और हेमंत सोरेन से अलग बर्ताव हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: महबूबा बोलीं- येदियुरप्पा मामले में समुचित इंसाफ नहीं; केजरीवाल और हेमंत सोरेन से अलग बर्ताव हुआ
Sun, 16 Jun 2024 08:26 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 16 Jun 2024 08:26 PM IST
सार
Politics: महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उच्च न्यायालय ने येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर इस आधार पर रोक लगा दी क्योंकि वह पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का उदाहरण दिया और कहा कि उन्हें बहुत कम आरोपों में जेल भेजा गया।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : अर्शिद मीर
विस्तार
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्त ने रविवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को मिली राहत को न्याय का चुनिंदा वितरण करार दिया। अदालत ने पॉक्सो मामले में येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मुफ्ती ने कहा कि उच्च न्यायालय ने येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर इस आधार पर रोक लगा दी क्योंकि वह पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का उदाहरण दिया और कहा कि उन्हें बहुत कम आरोपों में जेल भेजा गया।
विज्ञापन
मुफ्ती ने कहा, पॉक्सो मामले में येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय ने रोक लगाते हुए कहा है कि आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते कहीं जाने वाला नहीं है, जो कि अन्य पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन और मौजूदा मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ किए गए व्यवहार के विपरीत है। कश्मीरी नेता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह बताता है कि किस तरह से चुनिंदा न्याय दिया जा रहा है।
विज्ञापन