फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Statue of Unity includes among the eight wonders of Shanghai Cooperation Organization

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी एससीओ के आठ अजूबों में शामिल, विदेश मंत्री ने दी जानकारी

Tue, 14 Jan 2020 11:31 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 14 Jan 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Statue of Unity includes among the eight wonders of Shanghai Cooperation Organization
Statue of unity - फोटो : PMO

यूरेशिया के आठ देशों के अंतरराष्ट्रीय संगठन 'शंघाई सहयोग संगठन' (एससीओ) ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को एससीओ के आठ अजूबो में शामिल किया है। एससीओ के आठ सदस्यों में भारत, पाकिस्तान, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, रूस और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एससीओ के महासचिव व्लादिमीर नोरोव ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और एससीओ के सदस्य राज्यों के बीच सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। गौरतलब है कि भारत ने एससीओ प्रमुखों की परिषद की अध्यक्षता करने की जिम्मेदारी ली है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने नोरोव से मुलाकात करने के बाद ट्वीट किया कि एससीओ के अन्य सदस्य देशों में पर्यटन के बढ़ावा के प्रयासों की सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि एससीओ के आठ अजूबों में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का शामिल होना एक प्रेरणा के रूप में देखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 31 अक्तूबर 2018 को दुनिया के सबसे ऊंचे स्टेच्यू 'स्टेच्यू ऑफ इंडिया' का उद्घाटन किया था। अब यह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed