{"_id":"5ac5a8234f1c1bc2618b5943","slug":"statue-of-dr-b-r-ambedkar-vandalized-by-miscreants-rajasthans-achorl","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर की मूर्तियों से छेड़छाड़ जारी, यूपी और राजस्थान में प्रतिमाओं से सिर गायब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अंबेडकर की मूर्तियों से छेड़छाड़ जारी, यूपी और राजस्थान में प्रतिमाओं से सिर गायब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूर्तियों से छेड़छाड़ का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजस्थान के अचरोल में संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा गया है। कुछ अज्ञात लोगों ने अंबेडकर की प्रतिमा का सिर तोड़ दिया है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भी अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
अराजकतत्वों की इस हरकत के बाद गांव में तनाव फैल गया और लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए। बात आगे बढ़ती इससे पहले पुलिस फोर्स और एसडीएम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने मामले को संभाल लिया। लोगों को समझाया।
विज्ञापन
बताया गया कि एसडीएम ने क्षतिग्रस्त की गई प्रतिमा की जगह दूसरी मंगाई है। वहां पर नई प्रतिमा लगाई जाएगी। वहीं अराजकतत्वों की तलाश पुलिस कर रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले राजस्थान के राजसमंद नाथद्वारा में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था। उपद्रवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा से सिर गायब कर दिया था।
विज्ञापन
हालांकि, राजस्थान में प्रतिमाओं से छेड़छाड़ को हाल ही में दलित समुदाय के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है।
#Rajasthan: Dr. BR Ambedkar's statue vandalized by miscreants in Achrol, last night. pic.twitter.com/eMRwveWII8
— ANI (@ANI) April 5, 2018
आपको बता दें कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजों के कुछ घंटे बाद ही वहां लेनिन की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की घटना सामने आई थी। सोशल मीडिया पर इस मामले पर खूब चर्चा भी हुई थी।
इसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों में कई विचारधाराओं द्वारा समर्थित विभूतियों और राजनेताओं की मूर्तियों को तोड़ने और स्याही फेंके जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। लेनिन के बाद पेरियार, महात्मा गांधी, डॉ भीमराव आंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया था।