फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   states rating of india social economy maharastra top gujarat uttar pradesh lead in governance

States Rating: आर्थिक, सामाजिक मामले में ये है देश का सबसे बेहतर राज्य! 'योगीराज' में प्रशासन सबसे बढ़िया

Wed, 11 Jan 2023 07:22 PM IST
नितिन गौतम मुंबई, अमर उजाला न्यूज डेस्क
मुंबई, अमर उजाला न्यूज डेस्क Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 11 Jan 2023 07:22 PM IST
सार

States Rating: योगी आदित्यनाथ के शासन में उत्तर प्रदेश प्रशासन के मामले में काफी आगे निकल गया है और उसे पूरे देश में तीसरे नंबर पर रखा गया है। 

विज्ञापन
states rating of india social economy maharastra top gujarat uttar pradesh lead in governance
देश के टॉप राज्यों की रेटिंग जारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेटिंग एजेंसी केयर एज ने आर्थिक, सामाजिक और प्रशासन जैसे मानकों के आधार पर देश के राज्यों की रेटिंग लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र देश का सबसे बेहतर राज्य चुना गया है। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः गुजरात और तमिलनाडु को जगह मिली है। इस रेटिंग में बुनियादी ढांचे, आर्थिक समावेश, राजकोषिय प्रबंधन और पर्यावरण को भी आधार माना है। रेटिंग के अनुसार, योगी आदित्यनाथ के शासन में उत्तर प्रदेश प्रशासन के मामले में काफी आगे निकल गया है और उसे पूरे देश में तीसरे नंबर पर रखा गया है। प्रशासन के मामले में यूपी से आगे सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हैं। 

विज्ञापन


गवर्नेंस रैंकिंग तय करते हुए ईज ऑफ डुईंग बिजनेस, ई-गवर्नेंस रिकॉर्ड, पुलिस की क्षमता और दोषसिद्धि की दर का भी ध्यान रखा गया है। रेटिंग एजेंसी केयर एज की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने बताया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में ईज ऑफ डुईंग बिजनेस के मामले में भी उत्तर प्रदेश ने ऊंची छलांग लगाई है और राज्य में बिजनेस करना पहले के मुकाबले आसान हुआ है। रजनी सिन्हा ने बताया कि अब राज्यों में भौतिक बुनियादी ढांचे के विकास पर काफी ध्यान दिया जा रहा है लेकिन उन्होंने राज्यों को सामाजिक बुनियादी ढांचे जैसे स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी फोकस करने को कहा है।  
विज्ञापन


आर्थिक समावेश और राजकोषीय प्रबंधन के मामले में महाराष्ट्र ने अच्छा काम किया है, जिसकी वजह से इस रेटिंग में उसे टॉप पर जगह मिली है। गुजरात भी आर्थिक और राजकोषीय मामले में अच्छा काम कर रहा है। हालांकि सामाजिक मानकों पर गुजरात को काफी काम करने की जरूरत है। संपूर्ण रैंकिंग में तमिलनाडु को तीसरा स्थान मिला है लेकिन सामाजिक मानकों पर तमिलनाडु ने बेहतर काम किया है। हालांकि केरल इस मामले में सबसे आगे है। सिन्हा ने कहा कि दक्षिण और पश्चिम के राज्य बेहतर कर रहे हैं, जो कि इन राज्यों द्वारा अपनाई गई नीतियों का नतीजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजकोषीय प्रबंधन और ऋण प्रबंधन में ओडिशा टॉप पर है। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र और गुजरात हैं। पर्यावरण के मामले में आंध्र प्रदेश टॉप पर है और दूसरे और तीसरे नंबर पर कर्नाटक और तेलंगाना को जगह मिली है। बता दें कि इस रेटिंग में केंद्र शासित राज्यों को शामिल नहीं किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed