फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   statement given on the subject of Bihar political

बिहार के पॉलिटिकल ड्रामे के बीच कुछ यूं चले नेताओं की बयानबाजी के तीर

Fri, 28 Jul 2017 03:56 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Fri, 28 Jul 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
statement given on the subject of Bihar political
- फोटो : ANI
बिहार की राजनीति में बुधवार शाम को अचनाक घमासान मच गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के गवर्नर केशरी नाथ त्रिपाठी के अपना इस्तीफा दिया। नीतीश के इस्तीफे के साथी ही आरजेडी, कांग्रेस और जेडीयू का महागठबंधन भी टूट गया।
विज्ञापन


गठबंधन टूटते ही आरजेडी प्रमुख लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव ने नीतिश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए बयानबाजी शुरु कर दी। इस दौरन लालू यादव, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने एक दूसरे पर बड़े-बड़े बयान दिए। लालू ने नीतिश को भस्मासुर बताया तो उनके बेटे ने जेडीयू और बीजेपी के गठबंधन को बिहार में नीतीश-मोदी राज आया बताया। इस पुरे राजीतिक घटनाक्रम के बीच किसने किसके खिलाफ क्या बयानबाजी की पढ़े-
विज्ञापन


नीतिश कुमार के बयान- 

नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद कहा कि 'अंतर आत्मा की आवाज पर इस्तीफा दिया। अब काम करने का माहौल नहीं रह गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कहा कि 'हमने गठबंधन धर्म का पालन किया और 20 महीने तक गठबंधन और सरकार चलाई।'

नीतीश कुमार ने गठबंधन और इस्तीफे का ठीकरा लालू प्रसाद पर फोड़ते हुए कहा, 'हमने कोशिश की। उनसे आरोपों पर जनता के बीच सफाई देने को कहा। जितना संभव हुआ गठबंधन बनाए रखने की कोशिश की।'

इस्तीफे के दौरान नीतीश ये भी कहा था कि 'मैंने ही केंद्र से अपील की थी कि अब बेनामी संपत्ति पर हमला किया जाए। ऐसे में अब लालू चाहते थे कि संकट में उनकी सुरक्षा करूं। मैं कैसे उनके (लालू-तेजस्वी) साथ रहता।'
 

लालू यादव के बयान-

statement given on the subject of Bihar political
वहीं महागठबंधन टूटने से बौखलाए लालू यादव ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश पर कड़ी बयानबाजी की।

लालू ने कहा कि नीतीश को मैंने शिव की तरह पूजा लेकिन वह भारी भस्मासुर निकले. मोदी और नीतीश ने मिलतर पूरा चक्रव्यू रचा था।

लालू ने नीतीश के कफन में जेब नहीं होती वाले बयान पर कहा कि नीतीश के कफन में जेब नहीं बल्कि झोला है।

लालू ने नीतीश ही नहीं सुशील मोदी पर बयानबाजी करते हुए कहा कि सुशील मोदी ने बड़े-बड़े घोटलाों को अंजाम दिया है। सुशील मोदी नीतीश की स्टेपनी हैं।

लालू ने खुलासा किया है कि नीतीश ने शराब बंदी का भी ढोंग किया है। राज्य में दारू की होम डिलिवरी हो रही है। सबको पांच-पांच बोतले मिल रही हैं। राज्य में दूसरे राज्यों से दारू आ रही है।
 

तेजस्वी यादव के बयान-

statement given on the subject of Bihar political
बिहार विधानसभा में बहुमत हासिल करने वाले सीएम नीतीश कुमार पर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में 4 साल बाद फिर ने नीतीश-मोदी राज आ गया है।

नीतीश जी के पीएम मोदी की गोद में बैठ जाने की वजह से बिहार की जनता आहत है।

नीतीश ने बीजेपी और आरएसएस के आगे घुटने टेक दिए हैं।

तेजस्वी ने कहा कि आप चंपारण यात्रा निकालते हैं और बापू के हत्यारे की गोद में जाकर बैठ जाते हैं। सीएम रणछोड़ हो गए हैं। 

नीतीश जी ने जान बूझकर ढकोसलना किया। नीतीश चाहते ही नहीं थे कि मैं इस्तीफा दूं। नीतीश में हिम्मत थी तो मुझे बर्खास्त कर देते।

नीतीश ने बिहार की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने राजद्रोह किया है। सुशील मोदी को सत्ता में बैठने के लिए शर्म आनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed