फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar will sworn as Chief Minister record 6th Time

JDU-BJP सरकार बनाकर बोले नीतीश, बिहार हित में लिया फैसला, सुशील मोदी डिप्टी CM

Thu, 27 Jul 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 27 Jul 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
CM Nitish Kumar will sworn as Chief Minister record 6th Time
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी - फोटो : ANI
बिहार की राजनीति में नए युग का सूत्रपात हो गया है। जेडीयू के मुखिया नीतीश कुमार ने आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव को झटका देते हुए बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में नई सरकार बना ली है। नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर रिकॉर्ड छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के तुरंत बाद ही सुशील मोदी ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस नई सरकार में जेडीयू और बीजेपी के 13-13 मंत्री होंगे, जो नई सरकार द्वारा विश्वासमत हासिल कर लेने के बाद शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में बीजेपी-जेडीयू सरकार बनने पर नीतीश-सुशील को बधाई दी है।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने बिहार के विकास के लिए ये फैसला लिया। नीतीश कुमार बीजेपी के साथ सरकार बनाने के सवाल पर जवाब दे रहे थे।
 

सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार के तुरंत बाद उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वो पिछली बीजेरी-जेडीयू सरकार में भी मुख्यमंत्री थे। उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि बिहार का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। हम बिहार को विकास की नई ऊंचाईं पर ले जाना चाहते हैं।
 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार को बधाई दी है और कहा कि हम बिहार के विकास के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।
 


इससे पहले, नीतीश कुमार ने बड़ा धमाका करते हुए बुधवार रात इस्तीफा दिया, तो बुधवार रात ही ये साफ हो गया कि अबतक बिहार विधानमभा में विपक्ष की हैसियत में रही बीजेपी तुरंत ही सत्तापक्ष में शामिल हो गई और नीतीश कुमार को समर्थन देते हुए सरकार बनाने की घोषणा भी कर दी। वहीं, राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने नीतीश कुमार को सरकार बनाने का न्यौता दिया।

बुधवार रात सरकार बनाने के सिलसिले में भाजपा विधायक नीतीश के निवास गए जहां नीतीश को बतौर मुख्यमंत्री और सुशील कुमार मोदी को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने का फैसला किया गया। भाजपा ने नीतीश को नई सरकार के गठन में समर्थन देने संबंधी पत्र देर रात राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को सौंप दिया। मंत्रिमंडल में जदयू और बीजेपी के 13-13 मंत्री शामिल होंगे, जो नई सरकार के विश्वासमत पा जाने के बाद शपथ लेंगे।

बुधवार रात अपने इस्तीफे का ठीकरा राजद नेता लालू यादव पर फोड़ते हुए नीतीश ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मुद्दे पर लालू कुछ करना नहीं चाहते थे। तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर महागठबंधन में लंबे समय से खींचतान चल रही थी।

बुधवार देर रात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद तिवारी और वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने राजभवन जाकर पार्टी विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंप दिया। बाद में मोदी ने पत्रकारों को बताया कि भाजपा विधायकों ने नीतीश के निवास स्थान एक अणे मार्ग पर जाकर उनसे मुलाकात की जहां नीतीश ने नए गठबंधन के विधायकों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया था। इसके बाद जदयू और राजग घटक दलों के विधायकों ने दोबारा राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर आज सरकार भी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed