{"_id":"691f5b05f443d82916026b82","slug":"statement-by-australian-foreign-minister-penny-wong-on-india-australia-relations-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"QUAD: 'क्वाड के जरिए क्षेत्रीय सहयोग को मजबूती दें', भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों पर बोलीं विदेश मंत्री पेनी वोंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
QUAD: 'क्वाड के जरिए क्षेत्रीय सहयोग को मजबूती दें', भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों पर बोलीं विदेश मंत्री पेनी वोंग
Thu, 20 Nov 2025 11:47 PM IST
लव गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: लव गौर
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:47 PM IST
सार
India-Australia Relations: ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मंचों विशेषकर क्वाड (QUAD) का उपयोग करते हुए अपने आपसी एवं क्षेत्रीय सहयोग को और मजबूत करना चाहिए।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग
- फोटो : Ani Photos
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर के साथ मुलाकात के बाद ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने भारत के साथ बेहतर संबंधों पर जोर दिया। पेनी वोंग ने गुरुवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को अपने आपसी और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए क्वाड रिलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग (क्वाड) सहित अपने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संस्थानों का लाभ उठाना चाहिए।
विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ नई दिल्ली में 16वें फ्रेमवर्क डॉयलाग की सह-अध्यक्षता के दौरान वार्ता में अपने प्रारंभिक भाषण वोंग ने कहा कि वार्ता दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के अगले चरण को आगे बढ़ाने पर भी केंद्रित होगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के अगले चरण को आगे बढ़ाने पर इस वार्ता में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वोंग ने भारत को “क्षेत्र की प्रमुख शक्ति” बताते हुए कहा कि दोनों देश मिलकर इंडो-पैसिफ़िक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित कर सकते हैं।
भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध सबसे अधिक महत्वपूर्ण समय में
पेनी वोंग ने कहा,“हमारे दो देशों के संबंध कभी इतने मजबूत नहीं रहे। यह साझेदारी न सिर्फ द्विपक्षीय रूप से महत्वपूर्ण है बल्कि क्षेत्र के दृष्टिकोण से भी अहम है। हम अपने पास मौजूद हर उपकरण द्विपक्षीय, क्वाड और अन्य बहुपक्षीय संस्थानों का उपयोग दोनों देशों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए करना चाहते हैं।”
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया मंत्री ने रणनीतिक संरेखण, बढ़ते आर्थिक संबंधों और भारत में छह आस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों की स्थापना सहित शैक्षिक संपर्कों के विस्तार का उल्लेख किया। उन्होंने भारतीय - ऑस्ट्रेलियाई समुदाय को ऑस्ट्रेलिया का सबसे तेजी से बढ़ता प्रवासी समुदाय बताया, जो दोनों देशों के बीच मजबूत जन-जन संबंधों को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: India-Australia: पेनी वोंग के साथ बैठक में जयशंकर बोले- 'आर्थिक सहयोग समझौते पर बातचीत जल्द हो जाएगी पूरी'
उन्होंने कहा, "हमारे रणनीतिक संरेखण एकीकृत हो रहे हैं, हमारे आर्थिक संबंध प्रगाढ़ हो रहे हैं और हमारे शैक्षिक संबंध तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में छह ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय होंगे और यह हमारे लोगों के विविध संबंधों के कारण संभव है। भारतीय - ऑस्ट्रेलियाई हमारे सबसे तेजी से बढ़ते प्रवासी समुदाय हैं और हमें इस पर बहुत गर्व है।" उन्होंने कहा कि साझा वैश्विक चुनौतियों का समाधान दोनों देशों के सहयोग से ही संभव है और ऑस्ट्रेलिया “भारत का विश्वसनीय साझेदार” बना रहेगा।