फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   State of Election States Report on five States witnessing assembly elections MP-CG Rajasthan Telangana Mizoram

Report: मिजोरम में गरीबी सबसे कम...मध्यप्रदेश और राजस्थान में बचपन कुपोषित

Wed, 08 Nov 2023 05:43 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 08 Nov 2023 05:43 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान और तेलंगाना में बेरोजगारी दर 4.4% है, फिर छत्तीसगढ़, मिजोरम और मध्य प्रदेश आते है। श्रम बल भागीदारी दर छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक रहा। यहां श्रम बल (54 प्रतिशत है। इसके बाद मप्र  (48%) और तेलंगाना (47%) हैं।
 

विज्ञापन
State of Election States Report on five States witnessing assembly elections MP-CG Rajasthan Telangana Mizoram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांचों चुनावी राज्यों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बारे में बैंक ऑफ बड़ोदा ने हाल ही में स्टेट ऑफ इलेक्शन स्टेट्स यानी चुनावी राज्यों की स्थिति नामक अध्ययन रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट से यह आकलन करने में मदद मिलती है कि सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी), प्रति व्यक्ति आय, महंगाई दर, स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीबी आदि जैसे मापदंडों में इन राज्यों के हालात कैसे हैं। आर्थिक सूचकांकों के ज्यादातर बिंदुओं पर पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम कहीं आगे है तो उत्तरी राज्यों मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को लंबा सफर तय करना है।

विज्ञापन


सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी)  
सकल राज्य घरेलू उत्पाद में वित्त वर्ष 2023 में राजस्थान ने 8.2% की वृद्धि दर्ज की है, जबकि  छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश क्रमशः 8%, 7.8% और 7.1 फीसदी की मजबूत गति से आगे बढ़े हैं। चक्रवृद्धि वार्षिकवृद्धि दर (सीएजीआर) के आधार पर भी, अधिकांश राज्य 3% से 4.5% की बढ़िया गति से बढ़े हैं।
विज्ञापन


प्रति व्यक्ति आय : तेलंगाना में 3.12 लाख, मिजोरम 1.99 लाख
तेलंगाना में प्रति व्यक्ति आय 3.12 लाख रुपये है, इसके बाद मिजोरम में 1.99 लाख रुपये और राजस्थान में 1.56 लाख रुपये है। मध्य प्रदेश (1.40 लाख रु) और छत्तीसगढ़ में (1.33 लाख रु) प्रति व्यक्ति आय अपेक्षाकृत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई दर : तेलंगाना में सबसे अधिक, छत्तीसगढ़ में सबसे कम
2023 में तेलंगाना की मुद्रास्फीति दर सबसे अधिक, छत्तीसगढ़ की सबसे कम थी। सितंबर में राजस्थान में सबसे अधिक मुद्रास्फीति थी, हालांकि सभी राज्यों में अगस्त 2023 से सितंबर 2023 में मुद्रास्फीति में कमी देखी गई है।

बेरोजगारी दर : राजस्थान और तेलंगाना में 4.4%  
राजस्थान और तेलंगाना में दर 4.4% है, फिर छत्तीसगढ़, मिजोरम और मध्य प्रदेश आते है। श्रम बल भागीदारी दर छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक रहा। यहां श्रम बल (54 प्रतिशत है। इसके बाद मप्र  (48%) और तेलंगाना (47%) हैं।

मिजोरम में गरीबी सबसे कम...
नीति आयोग के अनुसार 2015-16 में देश में गरीबी 24.9% थी जो 2019-20 में घटकर 15% हो गई। जनसंख्या अनुपात के अनुसार मध्य प्रदेश में 20.63% आबादी गरीब है। छत्तीसगढ़ में 16.4%, राजस्थान में 15.31%, तेलंगाना में 5.88% लोग गरीब हैं। मिजोरम में सबसे कम (5.3%) गरीबी है।

मध्य प्रदेश में 7.9% और राजस्थान में 6.1% आबादी स्कूली शिक्षा से वंचित
शिक्षा के मामले में, मध्य प्रदेश में 7.9 प्रतिशत और राजस्थान में 6.17 प्रतिशत आबादी स्कूली शिक्षा से वंचित है। मिजोरम में 3.05, तेलंगाना में 3.85 और छत्तीसगढ़ में 5.69 आबादी स्कूली शिक्षा से वंचित है। (घर का एक भी सदस्य (10 वर्ष से अधिक तक स्कूल नहीं गया) 

घर से वंचित...
मध्य प्रदेश में 17.6% से अधिक और छत्तीसगढ़ में 14.4% से अधिक आबादी। राजस्थान में 11.52, मिजोरम में 4.45 तेलंगाना में 3.17 प्रतिशत लोगों क पास आवास नहीं है।


प्रति व्यक्ति बिजली की उपलब्धता...
तेलंगाना 2004 किलोवाट प्रति घंटा के साथ शीर्ष पर है, जबकि मिजोरम 613 किलोवाट के साथ काफी नीचे है। अन्य तीनों राज्यों में औसतन 1180 किलोवाट प्रति घंटे उपलब्धता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed