फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   State Bank of India will Give Gold and Diamond debit card to CRPF account holders

सीआरपीएफ के तीन लाख से ज्यादा जवान और अधिकारी करेंगे गोल्ड-डायमंड कार्ड से शॉपिंग!

Mon, 04 Nov 2019 07:03 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 04 Nov 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
State Bank of India will Give Gold and Diamond debit card to CRPF account holders
SBI GOLD CARD CRPF - फोटो : sbi
देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' के तीन लाख से अधिक जवानों और अधिकारियों को अब एसबीआई का गोल्ड कार्ड मिलेगा। सिपाही से लेकर सूबेदार मेजर और निरीक्षक तक मौजूदा समय में सिल्वर क्रेडिट-डेबिट कार्ड जारी किया गया है। सहायक कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट और कमांडेंट को डायमंड कार्ड दिया जाएगा। इनके अलावा डीआईजी, आईजी, एडीजी, स्पेशल डीजी और डीजी के लिए प्लेटिनम कार्ड जारी होगा। कमांडेंट और टू-आईसी, जिनके पास अभी डायमंड कार्ड है, उन्हें भी प्लेटिनम कार्ड मिलेगा।
विज्ञापन

 

सीआरपीएफ ने अपने सभी जवानों और अधिकारियों को अवगत करा दिया है कि वे एसबीआई में आवेदन देकर अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड का स्तर बदलवा सकते हैं। कार्ड का अपग्रेड दो तरह से होगा। पहला, अगर मौजूदा कार्ड की अवधि खत्म हो रही है, और दूसरा, संबंधित खाता धारक बैंक में आवेदन देकर अपने कार्ड को अपग्रेड करा सकता है। एसबीआई की ओर से यह योजना सीआरपीएफ के सभी खाताधारकों के लिए है। बैंक में पैरा मिलिट्री सेलरी पैकेज 'पीएमएसपी' के तहत जिस किसी जवान या अधिकारी का खाता है, उसका कार्ड अपग्रेड कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस योजना में 'पीएमएसपी' के नए एवं पुराने, सभी खाताधारकों को शामिल किया गया है। खास बात है कि इस योजना के तहत अब सीआरपीएफ के हर जवान को गोल्ड कार्ड मिलेगा। अभी तक इनके पास सिल्वर क्रेडिट-डेबिट कार्ड है। गोल्ड कार्ड के हकदार केवल सहायक कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट और कमांडेंट रहे हैं। एसबीआई की तरफ से पीएमएसपी पैकेज के अलावा पर्सनल एक्सीडेंट (डेथ) का बीमा कवर भी दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed