फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   starting of monsoon session in loksabha

मानसून सत्र का हुआ आगाज, पीएम ने कहा- सरकार हर मुद्दे पर बात करने को तैयार

Mon, 18 Jul 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 01:36 PM IST
विज्ञापन
starting of monsoon session in loksabha
- फोटो : ANI

सोमवार को संसद के मानसून सत्र की शुरूआत हुई। कार्यवाही की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों मंत्रिमंडल में शामिल हुए मंत्रियों का सदन से परिचय करा कर किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने दलपत सिंह परस्ते, प्रभु लाल रावत, शकीलुर रहमान, प्रवीण राष्ट्रपाल, के. अनिरुद्धन, नेल एलोसिस ओ ब्रेयन के निधन संबंधी उल्लेख किया और सदन द्वारा उन्हें श्रद्दांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन


मृतकों को दो मिनट की श्रद्धांजलि देकर सदन स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही कल 19 जुलाई को सुबह 11 बजे से फिर शुरू की जाएगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर बात करने को तैयार है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की गति को दशा दिशा देने के लिए अच्छी बहस की आशा है। पीएम ने कहा कि सबका मूड विकास का है। पीएम मोदी ने कहा इस बात की उम्मीद है कि इस मानसून सत्र में उच्च स्तरीय बहस होगी और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि सभी दलों को मिलकर काम करना होगा ताकि रचनात्मक विचार विमर्श हो सके। पीएम ने कहा कि इस मानसून सत्र में सभी कंधे से कंधा मिला कर काम रेंगे ताकि देश और आगे बढ़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed