फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stampede-like situation in Mumbai as over 25,000 job seekers show up for 2,216 Air India vacancies

Video: एयर इंडिया के 2,216 पदों के लिए आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू के लिए पहुंचे 25 हजार से ज्यादा लोग, मच गई भगदड़

Wed, 17 Jul 2024 12:05 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 17 Jul 2024 12:05 PM IST
सार

एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज ने हैंडीमैन के लिए 2,216 रिक्तियों की घोषणा की थी। इन पदों को भरने के लिए वॉक-इन इंटरव्यू शुरू किया। इस दौरान यहां 25 हजार से अधिक उम्मीदवार पहुंच गए।

विज्ञापन
Stampede-like situation in Mumbai as over 25,000 job seekers show up for 2,216 Air India vacancies
25 हजार से ज्यादा लोग इंटरव्यू देने पहुंचे। - फोटो : एक्स

विस्तार

मुंबई से एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बीते मंगलवार को मुंबई के कलिना में एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में वॉक-इन इंटरव्यू के दौरान नौकरी चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हजारों लोग इंटरव्यू सेंटर की ओर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग सेंटर तक जल्दी पहुंचने के लिए वाहनों और पेड़ों पर चढ़ते भी देखे जा सकते हैं। भगदड़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को सख्ती करनी पड़ी। 

विज्ञापन


मात्र दो हजार थी वैकेंसी और पहुंचे 25 हजार लोग
एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज ने हैंडीमैन के लिए 2,216 रिक्तियों की घोषणा की थी। इन पदों को भरने के लिए वॉक-इन इंटरव्यू शुरू किया। इस दौरान यहां 25 हजार से अधिक उम्मीदवार पहुंच गए। नौकरी पाने के लिए जुड़ी भीड़ कंट्रोल से बाहर हो गई। इसके बाद कंपनी ने लोगों को अपना सीवी जमा करके वहां से चले जाने को कहा।
विज्ञापन


देखें घटना का वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एविएशन इंडस्ट्री एम्प्लॉइज गिल्ड (AIEG) के जनरल सेक्रेटरी जॉर्ज अब्राहम ने कहा कि यहां हजारों लोग पहुंचे थे। लोगों को डिमांड ड्रॉफ्ट के साथ बुलाया गया था, मगर जब भगदड़ जैसी स्थिति मच गई तो कहा गया कि कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। सीवी छोड़कर चले जाएं। बाद में बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कंपनी ने 28 जून को जारी की थी अधिसूचना
28 जून को जारी एक अधिसूचना में कंपनी ने कहा था, 'एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड अपनी आवश्यकताओं के अनुसार मौजूदा रिक्तियों को भरना चाहता है। साथ ही भविष्य के लिए भी एक प्रतीक्षा सूची बनाए रखना चाहता है। भारतीय नागरिक (पुरुष और महिला) जो कंपनी की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, वे मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विभिन्न पदों के लिए तीन वर्ष के अनुबंध पर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।'


गुजरात में हो चुकी है ऐसी ही घटना
इससे पहले गुजरात के भरूच में भी ऐसी ही घटना हुई थी। वहां सैकड़ों लोग रासायनिक फर्म थर्मैक्स कंपनी द्वारा केवल 10 पदों के लिए आयोजित नौकरी के साक्षात्कार के लिए आए थे। साक्षात्कार केंद्र में प्रवेश करने के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि वहां भारी भीड़ थी। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed