{"_id":"62552dd379b0c9794077760b","slug":"stampede-like-situation-at-the-tirumala-shrine-in-tirupati-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति के बाद तीन लोग घायल, अब बिना टिकट एंट्री का फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति के बाद तीन लोग घायल, अब बिना टिकट एंट्री का फैसला
Tue, 12 Apr 2022 01:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:14 PM IST
सार
श्रद्धालु सर्व दर्शन टिकट लेने के लिए पहुंचे थे। इस कारण टिकट काउंटर पर भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
मंदिर में भगदड़ जैसे हालात
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में मंगलवार को भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान तीन लोग घायल भी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि, दर्शन के लिए यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी, जिस कारण टिकट काउंटर पर स्थिति बिगड़ती ही चली गई और तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यहां पर श्रद्धालु सर्व दर्शन टिकट लेने के लिए पहुंचे थे। इस कारण टिकट काउंटर पर भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
भीड़ के बाद फ्री दर्शन का फैसला
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने बताया कि टिकट के लिए तीन काउंटर हैं, लेकिन मंगलवार को तीनों टिकट काउंटर पर बेकाबू भीड़ उमड़ी। टीटीडी के पीआरओ रवि कुमार ने बताया कि भीड़ के कारण फैसला किया गया है कि, श्रद्धालुओं को बिना टिकट दर्शन के लिए जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल हालात सामान्य हैं।
विज्ञापन