फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stale food served in Vande Bharat Express passenger shared video railway reacts

Vande Bharat: सफर के दौरान यात्रियों को परोसा गया बासी खाना, आ रही थी बदबू; शिकायत पर रेलवे ने दी प्रतिक्रिया

Fri, 12 Jan 2024 11:28 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 12 Jan 2024 11:28 AM IST
सार

यात्री आकाश केशरी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें अन्य यात्रियों को खाने का ट्रे लौटाते हुए देखा गया था। एक अन्य वीडियो में यह कहते हुए भीसुना गया कि सब्जियों से दुर्गंध आ रही है

विज्ञापन
Stale food served in Vande Bharat Express passenger shared video railway reacts
Stale food served in Vande Bharat xpress - फोटो : Social Media

विस्तार

नई दिल्ली से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक यात्री ने यात्रा के दौरान बासी खाना परोसने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस अनुभव को साक्षा किया। उनके इस पोस्ट पर रेलवे की तरफ से भी प्रतिक्रिया दी गई। 
विज्ञापन


यात्री आकाश केशरी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें अन्य यात्रियों को खाने का ट्रे लौटाते हुए देखा गया था। एक अन्य वीडियो में यह कहते हुए भी सुना गया कि सब्जियों से दुर्गंध आ रही है और दाल बासी है। आकास ने अपने एक पोस्ट में कहा, 'नमस्कार सर, मैं एनडीएलएस से बीएसबी तक 22416 से यात्रा कर रहा हूं। अब जो खाना परोसा गया, उसमें बदबू आ रही है और खाने की गुणवत्ता बहुत गंदी है। कृपया मेरे सारे पैसे वापस कर दें। ये विक्रेता वंदे भारत एक्सप्रेस का ब्रांड नाम खराब कर रहे हैं।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने दी प्रतिक्रिया 
वीडियो के वायरल होते ही रेलवे ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'आपकी शिकायत दर्ज कर ली गई है और आपका कंप्लेंट नंबर आपके फोन नंबर पर एसएमएस के जरिए भेज दिया गया है। आप अपनी शिकायत दिए गए लिंग के जरिए ट्रैक कर सकते हैं।'


इसके बाद आईआरसीटीसी ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,श्रीमान, 'आपके असंतोषजनक अनुभव के लिए हम ईमानदारी से माफी मांगते हैं। मामले को गंभीरता से लिया गया है। सेवा प्रदाता पर उचित जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा जिम्मेदार सेवा प्रदाता कर्मचारियों को हटा दिया गया है और लाइसेंसधारी को उचित निर्देश दिया गया है। ऑन-बोर्ड सेवाओं की निगरानी को और मजबूत किया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed