फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Stage set for PM Modis Mandya-Dharwad visit in poll bound Karnataka

Karnataka: चुनाव से पहले PM मोदी कर्नाटक को देंगे हजारों करोड़ की सौगात, 10-लेन वाले हाईवे का करेंगे उद्घाटन

Sat, 11 Mar 2023 05:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 11 Mar 2023 05:18 PM IST
सार

पीएमओ की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मोदी दोपहर में मांड्या में प्रमुख सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब सवा तीन बजे वह हुबली-धारवाड़ में विभिन्न पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन
Stage set for PM Modis Mandya-Dharwad visit in poll bound Karnataka
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में कुछ माह के बाद ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राज्य के अपने छठे दौरे पर रवाना हो रहे हैं, ऐसे में 10-लेन वाले बेंगलुरु-मैसूर राजमार्ग के उद्घाटन के लिए मंच तैयार है। प्रधानमंत्री मांड्या और हुबली-धारवाड में 16 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन


सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मोदी दोपहर में मांड्या में प्रमुख सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब सवा तीन बजे वह हुबली-धारवाड़ में विभिन्न पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बयान में आगे कहा गया है कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास की तेज गति देशभर में विश्व स्तरीय कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का प्रमाण है। 
विज्ञापन


राष्ट्र को समर्पित करेंगे बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे
बयान में कहा गया है कि इस प्रयास में आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग-275 के बेंगलुरु-निडाघट्टा-मैसूर खंड को छह लेन बनाना शामिल है। 118 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को करीब 8,480 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। इससे बेंगलुरु और मैसूर के बीच यात्रा का समय लगभग तीन घंटे से घटकर सिर्फ 75 मिनट रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


PM Modi: प्रधानमंत्री की वेबसाइट पर हीराबेन को समर्पित माइक्रो साइट, दर्शाती है मां-बेटे के बीच का अटूट प्यार

 
बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे के तहत नौ महत्वपूर्ण पुल, 89 अंडरपास
इसमें कहा गया है, यह क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा। इससे पहले दिन में मोदी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक ट्वीट को टैग किया, जिसमें कहा गया है कि बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे के निर्माण में, जिसमें एनएच -275 का एक हिस्सा शामिल है, में चार रेल ओवरब्रिज, नौ महत्वपूर्ण पुल, 40 छोटे पुल और 89 अंडरपास और ओवरपास का विकास शामिल है।

4,130 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाएगी सड़क परियोजना
प्रधानमंत्री मोदी मैसूर-खुशहालनगर 4-लेन राजमार्ग की आधारशिला भी रखेंगे। 92 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना को करीब 4,130 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। यह परियोजना बेंगलुरु के साथ कुशलनगर की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और यात्रा के समय को लगभग 5 से केवल ढाई घंटे तक आधा करने में मदद करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल होसपेट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, जिसे हम्पी स्मारकों के अनुरूप डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed