{"_id":"62e4fdc4f2254324af4ea6fc","slug":"ssc-scam-ed-begins-process-of-freezing-bank-accounts-of-partha-associate-arpita-mukherjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC Scam: ईडी ने अर्पिता के तीन बैंक खातों को किया फ्रीज, मिले दो करोड़ रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SSC Scam: ईडी ने अर्पिता के तीन बैंक खातों को किया फ्रीज, मिले दो करोड़ रुपये
Sat, 30 Jul 2022 03:15 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Sat, 30 Jul 2022 03:15 PM IST
सार
पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैट से ईडी ने भारी मात्रा में आभूषण और विदेशी मुद्रा के अलावा 50 करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे। दोनों तीन अगस्त तक केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में रहेंगे।
विज्ञापन
अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से बरामद कैश।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निलंबित टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के कम से कम तीन बैंक खातों को फ्रीज किया है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इन खातों में कुल मिलाकर करीब 2 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि मुखर्जी की कई ‘मुखौटा कंपनियों’ के बैंक खातों पर भी ईडी की नजर है। हमें संदेह है कि इन खातों का उपयोग कई लेन-देन करने के लिए किया गया था और आगे की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि मुखौटा कंपनियों के बैंक खातों को फ्रीज करने पर फैसला किया जाना बाकी है। हमने संबंधित अधिकारियों से इन बैंक खातों का विवरण मांगा है। इसके बाद हम अगली कार्रवाई का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
ईडी के अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी मुखर्जी से इस बारे में भी पूछताछ करेगी कि उनके इसके अलावा उनके अन्य बैंक खाते हैं या नहीं।
ईडी ने बताया कि मुखर्जी से यह जानने के लिए पूछताछ जारी रहेगी कि क्या उनके पास और बैंक खाते हैं। सूत्रों के अनुसार, चटर्जी के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। सूत्रों ने ये भी बताया कि मुखर्जी और चटर्जी दोनों से सुबह से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन