फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SSC ready for CBI probe of paper leak

पेपर लीक की CBI जांच को तैयार SSC- 4 सूत्री मांगों पर अड़े छात्र, आंदोलन रहेगा जारी 

Mon, 05 Mar 2018 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Mar 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
SSC ready for CBI probe of paper leak
SSC Scam
केंद्रीय गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) 21 फरवरी को हुई परीक्षा में कथित पेपर लीक की जांच सीबीआई से करवाने पर राजी हो गया है। हालांकि परीक्षार्थी 17 से 22 फरवरी तक हुए कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल टीयर-2 की सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने सभी मांगें नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन


सीजीओ कॉप्लेक्स स्थित एसएससी ऑफिस के बाहर छह दिन से चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के मामले को संज्ञान में लेते हुए रविवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एसएससी अध्यक्ष असीम खुराना को तलब किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी छात्रों के साथ गृह मंत्री से मिले। इस दौरान परीक्षार्थियों ने उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया। 
विज्ञापन


राजनाथ ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनके साथ कोई नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। खुराना ने एक बयान जारी कर कहा कि आयोग 21 फरवरी को हुई परीक्षा में कथित रूप से पेपर लीक के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश करने को तैयार है। वहीं दूसरी ओर समाज सेवी अन्ना हजारे ने भी छात्रों के बीच पहुंचकर अहिंसा का पाठ पढ़ाते हुए अपना समर्थन देने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की मांगें
- 17 से 22 फरवरी तक हुए कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल टीयर-2 की सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच समेत अन्य परीक्षाओं की भी सीबीआई जांच हो
- परीक्षा करवाने वाले वेंडर्स को तत्काल बदला जाए
- एसएससी परीक्षाओं के संदर्भ में पांच छात्रों की कमेटी बनाकर आयोग उसे मान्यता दे ताकि परीक्षा में नए सुधारों के बारे में कमेटी आयोग को सुझाव दे सके
- छात्रों की शिकायतों का तुरंत जवाब दिया जाए और सिस्टम को पारदर्शी बनाया जाए

क्या है मामला
छात्रों का कहना है कि 17 से 22 फरवरी तक सीजीएल टीयर-2 का पेपर हुआ। 21 फरवरी को परीक्षा के बाद छात्र केंद्रों से बाहर निकले तो उन्होंने सोशल मीडिया पर वही प्रश्न पत्र शेयर होते देखे, जो वे हल करके आए थे। छात्रों ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर शेयर हुए पेपर की कॉपी के सबूत जुटाकर एसएससी अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed