{"_id":"5abcff434f1c1bf1618b4575","slug":"ssc-paper-leak-case-four-accused-police-remand-for-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC पेपर लीक मामला: चारों आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
SSC पेपर लीक मामला: चारों आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Mar 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने एसएससी पेपर लीक मामले में तिमारपुर से गिरफ्तार चारों आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने अजय, परमा, गौरव व सोनू को बुधवार शाम कोर्ट में पेश किया था। पुलिस का आरोप है कि सभी करीब 15 लाख रुपये लेकर एसएससी की परीक्षा पास करवाते थे। वह विशेष सॉफ्टवेयर टीम व्यूअर व सॉल्वर का प्रयोग करते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने रिमांड मांगते हुए कहा कि यह सभी 2012 से इस धंधे में लगे हैं। इनका पूरे उत्तर भारत में नेटवर्क फैला है। गिरोह का सरगना हरपाल, दो अन्य दीपक व अन्नू फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन
अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी, नेटवर्क का पर्दाफाश व मामले की जांच के लिए इनसे सख्ती से पूछताछ की जरूरत है। साथ ही यूपी के अन्य शहरों में दबिश देनी है।
विज्ञापन