{"_id":"5a9bc3604f1c1b5e6e8b8694","slug":"ssc-paper-leak-anna-hazare-movement-again-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC पेपर लीक: दिल्ली में फिर अन्ना आंदोलन, 'हजारे' के साथ मिलकर हजारों ने भरी हुंकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
SSC पेपर लीक: दिल्ली में फिर अन्ना आंदोलन, 'हजारे' के साथ मिलकर हजारों ने भरी हुंकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Mar 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे का नाम सुनते ही मन में आंदोलन और क्रांति की छवि उभरकर सामने आती है। ऐसा ही एक आंदोलन दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में आवाज बुलंद कर रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में हजारों छात्र दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं और सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं, छात्रों के इस आंदोलन को नेताओं और समाजसेवी संस्थाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
इस आंदोलन को धार देने के लिए खुद अन्ना हजारे रविवार को दिल्ली पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। इस मामले में अन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा था जिसमें इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि शनिवार को बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की थी और उनकी आवाज को संबंधित मंत्रालय के सामने उठाने का वादा किया था। छात्रों के आंदोलन का असर यह हुआ था कि होली के बावजूद जवाहर लाल नेहरू मेट्रो स्टेशन बंद रहा ृथा और उसे सुरक्षा कारणों से नहीं खोला गया था।
विज्ञापन
इस मामले में स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि मैं बहुत दुखी हूं कि जब देश में लोग होली खेल रहे थे तब हमारे युवा अपने भविष्य की चिंता में प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं ABVP के प्रतिनिधि मंडल ने भी एसएससी के चेयरमैन असीम खुराना से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा था।
एबीवीपी की केंद्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य सौरभ कुमार शर्मा ने मामले की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग करते हुए कहा कि ABVP छात्रों का समर्थन करने के लिए हरदम उनके साथ है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कोचिंग इंस्टीट्यूटों ने SSC के चेयरमैन के साथ मिलकर कई घोटाले किये हैं, इसलिए इन पर जांच बिठाई जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए।
आपको बता दें कि 2018 में फरवरी में SSC की परीक्षा हुई थी जिसमें कथित तौर पर सवाल और आंसरशीट लीक होने के आरोप लगे हैं। SSC की यह परीक्षा 17 से 22 फरवरी के बीच हुई थी। छात्रों ने आरोप लगाया है कि परीक्षा शुरु होने से पहले ही सवाल और जवाब के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।