फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SS Ahluwalia says on reports of him eating food from outside at a Dalit household

केंद्रीय राज्य मंत्री एसएस अहलूवालिया की सफाई, बताया- दलित के घर में क्यों खाया बाहर का खाना

Sat, 05 May 2018 05:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 May 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
SS Ahluwalia says on reports of him eating food from outside at a Dalit household
केंद्रीय राज्य मंत्री एसएस अहलूवालिया - फोटो : ANI

केंद्रीय राज्य मंत्री एसएस अहलूवालिया के बिहार के बेगूसराय के एक गांव में एक दलित परिवार के घर, बाहर का खाना खाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को बढ़ता देख एसएस अहलूवालिया ने शनिवार को इस पर सफाई दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि घर की महिलाएं 200-300 लोगों के लिए खाना कैसे बना सकती हैं। हर गांव में एक खाना बनाने वाला होता है और खास अवसरों पर वही खाना बनाते हैं। इस मामले को मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है? दलितों के घर खाना खाने के पीछे छिपी भावना को क्यों नहीं देखा जा रहा है?
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाल ही एसएस अहलूवालिया ने बिहार के बेगूसराय के एक गांव में एक दलित परिवार के घर पर खाना खाया था। लेकिन बाद में यह बात सामने आई कि उन्होंने दलित परिवार के घर जो खाना खाया था, वह दलित के घर पर नहीं बना था बल्कि बाहर से मंगवाया गया था। इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के नेता ग्राम स्वराज अभियान के तहत देशभर के गांवों में जाकर दलितों के घर रुककर वहीं भोजन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बता दें कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की छवि जहां और दलित विरोधी बन रही है वहीं मोदी सरकार के मंत्री अपने सरकार की छवि सुधारने की पुरजोर कोशिश में जुटे हैं। 


गौरतलब है कि पिछले महीने दलित समुदाय की कथित तौर पर बीजेपी से नाराजगी को दूर करने और 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं को दलित बहुल इलाकों में जाकर और वहां रात गुजारने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed