फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Srinagar-Katra Vande Bharat has become avourite train it has been running full for two months

Vande Bharat: यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन बनी श्रीनगर-कटरा वंदे भारत, दो माह से फुल चल रही; जानें किराया-खासियत

Tue, 19 Aug 2025 03:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 19 Aug 2025 03:07 PM IST
सार

श्रीनगर-कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन हाई-स्पीड है। यह ट्रेन श्रीनगर को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से जोड़ती है। इस ट्रेन के कारण यात्रा का समय काफी कम हो जाता है। इससे 191 किलोमीटर की दूरी लगभग 3 घंटे में तय हो जाती है।

विज्ञापन
Srinagar-Katra Vande Bharat has become avourite train it has been running full for two months
Vande Bharat - फोटो : ANI

विस्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पूरे देश भर में खूब पसंद किया जा रहा है। हाल में शुरू हुई श्रीनगर-कटरा वंदे भारत ट्रेन भी सुपरहिट साबित हुई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जून से अगस्त 2025 तक यह ट्रेन लगभग पूरी तरह से बुक है। इस ट्रेन में 100 प्रतिशत से ज्यादा ऑक्युपेंसी रही है। इसके चलते जम्मू-श्रीनगर के बीच फ्लाइट की डिमांड भी कम हो गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, श्रीनगर-कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन हाई-स्पीड है। यह ट्रेन श्रीनगर को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से जोड़ती है। इस ट्रेन के कारण यात्रा का समय काफी कम हो जाता है। इससे 191 किलोमीटर की दूरी लगभग 3 घंटे में तय हो जाती है। वहीं, सड़क मार्ग से इसी दूरी को तय करने में 6-7 घंटे लगते हैं। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलती है। इसमें बनिहाल स्टेशन मुख्य पड़ाव है। इस रूट पर दो जोड़ी ट्रेनें चलती हैं। सुबह की ट्रेन श्रीनगर से 8 बजे और कटरा से 8:10 बजे निकलती है। जबकि दोपहर की ट्रेनें श्रीनगर से 2 बजे और कटरा से 2:55 बजे निकलती हैं। 
विज्ञापन


इस ट्रेन में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के विकल्प उपलब्ध हैं। इस ट्रेन के शुरु होने से फ्लाइट के टिकट पर इसका असर पड़ा है। पहले फ्लाइट का टिकट 10,000 से 15,000 रुपये तक होता था। अब एक दिन बाद का टिकट केवल 2,500 रुपये का है। जबकि इस ट्रेन में दो ट्रैवल क्लास हैं, पहली चेयरकार, जिसका किराया 715 रुपये है और दूसरी एक्जीक्यूटिव क्लास, जिसका किराया 1320 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल डिजाइन की गई है वंदेभारत ट्रेन
भारतीय रेलवे के अनुसार घाटी में माइनस तापमान में चलने के लिए वंदेभारत भी खास डिजाइन की गई है, क्योंकि सर्दियों के मौसम में यहां का तापमान माइनस तक चला जाता है।ये ट्रेन हीटिंग सिस्टम से लैस है। इसमें सिलिकॉन हीटिंग पैड लगे हैं, जिससे पानी की टंकियों और बायो-टॉयलेट टैंकों को जमने नहीं देंगे। साथ ही ओवरहीट प्रोटेक्शन सेंसर सुरक्षा से लैस है। हीटर लगे हैं, सर्दियों में यात्रियों को गर्म हवा मिलती रहेगी। ट्रेन में लगा ऑटो-ड्रेनिंग मैकेनिज्म सिस्टम प्लंबिंग लाइनों में ड्रेनिंग सिस्टम लगे हैं, जिससे पानी जम नहीं पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed