फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Srilanka Serial Blast: Sushma Swaraj confirmed the death of 10 Indians

श्रीलंका धमाकों में मरने वाले भारतीयों की संख्या हुई 10, सुषमा स्वराज ने की पुष्टि

Tue, 23 Apr 2019 12:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 23 Apr 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Srilanka Serial Blast: Sushma Swaraj confirmed the death of 10 Indians
श्रीलंका धमाका - फोटो : PTI

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। ट्विटर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस बात की पुष्टि की। इन हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 310 हो गई है। वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल हैं। 

विज्ञापन


श्रीलंका में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों की मौत का आंकड़ा दिया है। दूतावास ने ट्वीटर पर लिखा, 'हमें दो और भारतीयों की मौत पर खेद है। इनके नाम मिस्टर ए मारेगौड़ा और मिस्टर एच पुट्टाराजू हैं। जिसके बाद इन धमाकों मे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।'
विज्ञापन

 


ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाकों में अबतक एच शिवकुमार, वेमुराई तुलसीराम, एसआर नागराज, केजी हनुमानथरयप्पा, एम रंगरप्पा, केएम लक्ष्मीनारायण, नारायण चंद्रशेखर और लक्ष्मण गौड़ा रमेश नाम के भारतीयों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। धमाकों में 500 से ज्यादा लोग घायल हैं। एक दशक पहले श्रीलंका में गृहयुद्ध खत्म होने के बाद से यह सबसे बड़ी हिंसा है।


फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन पुलिस द्वारा देशभर में 11 अप्रैल को भेजे गए अलर्ट में कहा गया था कि एनटीजे गिरिजाघरों और भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा है। कैबिनेट मंत्री सेनारत्ने ने कहा कि श्रीलंका को सुनियोजित हमलों के बारे में विदेशी जांच एजेंसियों से चार अप्रैल को सूचना मिली थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे और राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना के बीच मतभेद और संचार की कमी की कारण प्रधानमंत्री को खुफिया जानकारी के बारे में नहीं बताया गया। उन्होंने इसपर आंखें बंद कर ली। सेनारत्ने ने स्वीकार किया कि यह हमले श्रीलंका सरकार की विफलता हैं लेकिन इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed