फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Sri Ravishankar Guruji Jiya Dhadak Dhadak Video Viral - Ashram Satsang

श्रीश्री रविशंकर के वायरल वीडियो पर धड़का सोशल मीडिया

Fri, 11 Mar 2016 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Mar 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
Sri Sri Ravishankar Guruji Jiya Dhadak Dhadak Video Viral - Ashram Satsang
वीडियो 'गुरूजी रॉकिंग' नाम से वायरल हो रहा - फोटो : Youtube

श्री श्री रविशंकर की संस्‍था आर्ट ऑफ लिविंग की स्‍थापना के 35 वर्ष पूरे होने के मौके पर दिल्‍ली में यमुना नदी किनारे तीन दिवसीय धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन आज शाम से शुरू हो जाएगा। पर इस आयोजन के शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर श्री श्री रविशंकर का चार साल पुराना एक वीडियो वायरल होना शुरू हो गया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर रविशंकर के वीडियो को लेकर लोग चुटकी ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में श्री श्री रविशंकर अपने भक्तों को फूल बांट रहे हैं और वहीं एक फिल्म का गाना बज रहा है जिया धड़क-धड़क। यह वीडियो 'गुरूजी रॉकिंग' नाम से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया साइट पर उनके इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए श्रद्धा उपाध्याय लिखती हैं कि अध्यात्म इतना अतार्किक कैसे हो जाता है? मैंने इनके प्रवचन भी सुने हैं, इनके प्रदर्शन भी देखे हैं। आध्यात्मिक तो ये हैं ही नहीं पर स्वयं को संस्कृति का प्रचारक करार देना तो अति है। ये सर्टिफाइड आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स ही कराएं तो अच्छा। इन तथाकथित गुरुओं ने अध्यात्म और धर्म को भी पुण्य बना दिया, हमें गर्व है कि ये सब वैश्विक स्तर पर हुआ। ग्लोबलाइज़ेशन से यही तात्पर्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'यह सांस्कृतिक प्रदूषण है'

Sri Sri Ravishankar Guruji Jiya Dhadak Dhadak Video Viral - Ashram Satsang
वीडियो 'गुरूजी रॉकिंग' नाम से वायरल हो रहा - फोटो : Youtube

रतन सिंह शेखावत ने इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि यह सांस्कृतिक प्रदूषण हैं। शुभम गुप्ता ने लिखा कि "नृत्य में किसी भी बॉलीवुड कलाकार को टक्कर दे सकते हैं"।

मनोज भट्ट लिखते हैं कि आज लोग मल्टीप्लेक्स से बाबा प्लेक्स की तरफ आर्कषित हो रहे हैं। मुझे लगता है कि यह लोगों की पसंद है कि लोग उनकी तरफ आर्कषित हो रहे हैं। यह सत्संग नहीं हैं, यह एक दूसरा विकल्प है अपने आप को खुश रखने का।  बिपिन नेगी लिखते हैं कि "इसमें अनुपम खेर, स्‍मृति ईरानी और हेमा मालिनी की छवि दिख रही है। दीपा जुगरान कहते हैं कि "डॉक्टरर्ड वी‌‌डियो है"।

एम सी सोनी लिखते हैं कि "धूर्त बाबा का धूर्त काम है"।
 




श्री श्री रविशंकर के इस वायरल पर ट्वीट करते हुए कहा कि "मुझे निराशा हुई लगा था कि बाबा मंच से कूदेंगे और रॉकस्टार की तरह दिखेंगे।


रोमा ने ट्वीट करते हुए कहा कि "रविशंकर एक शानदार ‌इंसान हैं, मैंने उन्हें पास से काम करते हुए देखा है। वो दुनिया को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed