फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Lankan President Gotabaya Rajapaksa meets PM Narendra Modi today in New Delhi

पीएम मोदी ने आतंकवाद से निपटने के लिए श्रीलंका के साथ समझौते का किया एलान

Fri, 29 Nov 2019 02:35 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 29 Nov 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Sri Lankan President Gotabaya Rajapaksa meets PM Narendra Modi today in New Delhi
श्रीलंकाई राष्ट्रपति का स्वागत करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी - फोटो : ANI

श्रीलंका में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद भारत दौरे पर आए नवनियुक्त राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का शुक्रवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने उनकी अगवानी की। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की।

विज्ञापन


मोदी ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात के बाद कहा कि दोनों के बीच वार्ता फलदायक रही। साथ ही उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए उनके साथ पांच करोड़ डॉलर का समझौता करने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि पदभार संभालने के बाद राष्ट्रपति राजपक्षे ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थिर श्रीलंका न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरे हिंद महासागर क्षेत्र के हित में है। प्रधानमंत्री ने कहा हमारी बातचीत काफी फलदायक रही। मैंने श्रीलंकाई राष्ट्रपति को आश्वासन दिया है कि भारत की शुभेच्छा और सहयोग हमेशा श्रीलंका के साथ है। मोदी ने कहा कि भारत की 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण सुविधा श्रीलंका के विकास को आगे बढ़ाएगी। साथ ही सुरक्षा संबंधी मसलों से निपटने के लिए श्रीलंका को पांच करोड़ डॉलर देने का एलान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नई सरकार श्रीलंका में तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। वहीं गोटबाया ने मुलाकात के बाद कहा हमारी बातचीत फलदायक रही। बातचीत का केन्द्र सुरक्षा सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरी बातचीत में आर्थिक सहयोग पर भी चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने कहा कि श्रीलंकाई अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारत 400 मिलियन डॉलर का लाइन क्रेडिट भी देगा। भारतीय आवास परियोजना के तहत श्रीलंका में 46,000 घर पहले ही बन चुके हैं जबकि 14,000 घर भविष्य में तमिल मूल के लोगों के लिए बनाए जाएंगे। इसके अलावा श्रीलंका को सौर परियोजनाओं के लिए भारत ने 100 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि हमने श्रीलंका में सुलह पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। राष्ट्रपति राजपक्षे ने मुझे जातीय सद्भाव पर अपने समावेशी राजनीतिक दृष्टिकोण के बारे में बताया। मेरा मानना है कि श्रीलंका सरकार तमिलों की समानता, न्याय, शांति और सम्मान की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सुलह की आगे की प्रक्रिया अपनाएगी।

वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कहा कि हम हिरासत में ली गईं भारतीय नौकाओं को छोड़ने के लिए कदम उठाएंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के सम्मान में औपचारिक भोज का आयोजन करेंगे। बता दें कि गोटबाया राजपक्षे गुरुवार को अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर तीन दिन के लिए भारत पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए राष्ट्रपति राजपक्षे का केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। 

राजपक्षे के सचिव पीबी जयसुंदर और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के सलाहकार ललित वीरतुंगा भी उनके साथ यहां आए हैं। भारत ने भी नई श्रीलंकाई सरकार के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है। गोटबाया के राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामना दी थी।

राष्ट्रपति गोटबाया की यात्रा के विरोध में मारूमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) के नेता वाइको ने गुरुवार को दिल्ली में समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन ले गई।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed