{"_id":"66c99eba7a382662b704c11d","slug":"sri-lankan-navy-arrests-several-indian-fishermen-cm-stalin-expresses-grave-concern-news-in-hindi-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: श्रीलंकाई नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, तमिलनाडु CM ने सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपील की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: श्रीलंकाई नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, तमिलनाडु CM ने सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपील की
Sat, 24 Aug 2024 02:20 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 24 Aug 2024 02:20 PM IST
सार
पिछले महीने एक जुलाई को रामेश्वरम द्वीप क्षेत्र के पास पाक खाड़ी समुद्री क्षेत्र में पंबन से मछली पकड़ने गए 26 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया था। उनके साथ चार देशी नाव को जब्त कर लिया गया था। पिछले महीने ही श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
एमके स्टालिन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंकाई नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। उन्होंने तमिलनाडु के मछुआरों पर श्रीलंकाई सीमा को पार करने का आरोप लगाया। उन्होंने एक नाव को भी अपने कब्जे में ले लिया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को केंद्र के समक्ष इस मामले को उठाया और मछुआरों की रिहाई के लिए त्वरित कार्रवाई करने की अपील की। सीएम स्टालिन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को इस मामले में एक चिट्ठी भी लिखी।
सीएम स्टालिन ने कहा, "मैं श्रीलंकाई नौसेना द्वारा शुक्रवार को तमिलनाडु के मछुआरों को पकड़े जाने की एक और घटना के बारे में लिख रहा हूं। इन मछुआरों को नागपट्टिनम जिले के कोडियाकराई के दक्षिण-पूर्व में मछली पकड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। मैंने बार-बार इस बात पर प्रकाश डाला कि इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। सिर्फ 2024 में ही श्रीलंकाई नौसेना अबतक 324 मछुआरों के साथ 44 नाव को अपने हिरासत में ले चुके हैं। तमिलनाडु में मछुआरा समुदाय को बार बार हो रही गिरफ्तारियों के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।" सीएम स्टालिन ने आगे कहा कि पिछले दो हफ्तों में समुद्र में मछुआरों पर हमले की घटनाएं भी सामने आई हैं। इन मुद्दों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।
पिछले महीने भी हुई थी भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी
पिछले महीने एक जुलाई को रामेश्वरम द्वीप क्षेत्र के पास पाक खाड़ी समुद्री क्षेत्र में पंबन से मछली पकड़ने गए 26 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया था। उनके साथ चार देशी नाव को जब्त कर लिया गया था। पिछले महीने ही श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। उनके साथ मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया था। इससे पहले भी श्रीलंकाई नौसेना ने चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी नौका जब्त कर ली थी। इस साल जनवरी में श्रीलंका की नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। मछुआरों पर श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादास्पद मुद्दा है। इस तरह की ज्यादातर घटनाएं पाक जलडमरूमध्य में होती हैं। यह तमिलनाडु से उत्तरी श्रीलंका के बीच एक पट्टी है। यह मछलियों के लिए समृद्ध क्षेत्र माना जाता है।