फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Lankan Navy arrests 12 Indian fishermen; TN CM flags issue with Centre

Tamil Nadu: श्रीलंका ने 12 भारतीय मछुआरों को फिर हिरासत में लिया, CM स्टालिन ने PM मोदी से लगाई ये गुहार

Thu, 23 Mar 2023 03:55 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 23 Mar 2023 03:55 PM IST
सार

MK Stalin: स्टालिन ने कहा कि भारत सरकार की कूटनीतिक पहल के बावजूद भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारियां और उन पर ''हिंसक'' हमले बेरोकटोक जारी हैं। उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि वह पाक खाड़ी में तमिलनाडु के मछुआरों के ''मछली पकड़ने के ऐतिहासिक अधिकारों का उल्लंघन'' की श्रीलंकाई नौसेना की कोशिशों को ''स्थायी रूप से समाप्त'' करने के लिए ठोस प्रयास करें। 

विज्ञापन
Sri Lankan Navy arrests 12 Indian fishermen; TN CM flags issue with Centre
DMK President MK Stalin - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने श्रीलंकाई नौसेना की ओर से राज्य के भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर परेशान किए जाने की 'खतरनाक आवृत्ति' पर गुरुवार को चिंता व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने केंद्र से श्रीलंका की हिरासत से ऐसे 28 मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

विज्ञापन


तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी का ताजा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्यान में लाते हुए स्टालिन ने कहा कि उनमें से 12 को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने वाली दो मशीनीकृत नौकाओं को भी जब्त कर लिया। 
विज्ञापन


इसी साल 28 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए गए, चार नौकाओं को जब्त किया गया
उन्होंने कहा, 'इस साल ही श्रीलंकाई नौसेना ने अब तक 28 मछुआरों को गिरफ्तार किया और चार मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है कि हमारे मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना के हाथों लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। तमिलनाडु सीएम के बयान में कहा गया, 'तमिलनाडु सरकार की ओर से भेजे गए विरोध के कई पत्रों के बावजूद यह उत्पीड़न अब भी जारी है। मछुआरों की गिरफ्तारी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टालिन ने कहा कि भारत सरकार की कूटनीतिक पहल के बावजूद भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारियां और उन पर ''हिंसक'' हमले बेरोकटोक जारी हैं। उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि वह पाक खाड़ी में तमिलनाडु के मछुआरों के ''मछली पकड़ने के ऐतिहासिक अधिकारों का उल्लंघन'' की श्रीलंकाई नौसेना की कोशिशों को ''स्थायी रूप से समाप्त'' करने के लिए ठोस प्रयास करें। 

मछुआरों को हिरासत में लेने की घटानाओं से मछुआरा समुदाय में बढ़ रही निराशा
मुख्यमंत्री ने कहा, "मछुआरों और उनकी नौकाओं को हिरासत में लेने की घटनाओं ने मछुआरा समुदाय के बीच निराशा की गहरी भावना पैदा की है, क्योंकि मछली पकड़ना उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है। उन्होंने कहा, 'अब तक तमिलनाडु की मछली पकड़ने वाली 104 नौकाएं श्रीलंका के कब्जे में हैं और श्रीलंका की ओर छोड़ी गई मछली पकड़ने वाली पांच नौकाओं को भी भारत वापस भेजा जाना है। इसके अलावा 16 भारतीय मछुआरे पहले से ही श्रीलंका की जेलों में बंद हैं।


स्टालिन ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने अनुरोध किया कि संबंधित अधिकारियों को श्रीलंकाई नौसेना की ओर से सहिरासत में लिए गए सभी 28 मछुआरों और उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed