फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Lankan Navy arrested 7 Tamil Nadu fishermen

श्रीलंकाई नौसैनिकों ने गिरफ्तार किए सात भारतीय मछुआरे, उनके क्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप

Sun, 28 Jul 2019 09:54 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 28 Jul 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Sri Lankan Navy arrested 7 Tamil Nadu fishermen
सांकेतिक तस्वीर

श्रीलंका की नौसेना ने नेदुनतीवू तट पर तमिलनाडु के सात मछुआरों को उनके समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मछुआरों ने दावा किया कि उन्होंने तेज हवाएं चलने और ऊंची लहरें उठने के कारण अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार की थी।

विज्ञापन


मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, श्रीलंकाई नौसैनिकों ने आरोप यह लगाया है कि कि वे (भारतीय मछुआरे) उनके क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए घुसे इसलिए उन्होंने उनकी नौका जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रामनाथपुरम के सांसद नवासकनी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपील की है कि वह मछुआरों की रिहाई के लिए तत्काल कदम उठाएं। उन्होंने कहा, ‘विदेश मंत्रालय को श्रीलंका के साथ मामला उठाना चाहिए और सभी गिरफ्तार मछुआरों की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करनी चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री को लिखे खत में आईयूएमएल नेता ने कहा कि मछुआरे शनिवार को समंदर में गए थे और नौका में तकनीकी खराबी आने की वजह से वे श्रीलंकाई जल क्षेत्र में प्रवेश कर गए। उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed