फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sri lanka economic crisis TMC MLA Idris Ali in Kolkata says PM Modi is a total failure PM Modi will also resign and flee

West Bengal: TMC विधायक के बिगड़े बोल, बोले- श्रीलंका संकट की तरह पीएम मोदी भी इस्तीफा देंगे और भाग जाएंगे

Sun, 10 Jul 2022 10:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 10 Jul 2022 10:27 PM IST
सार

टीएमसी विधायक इदरीस अली ने कोलकाता में कहा कि भारत के हालात को देखें तो पीएम मोदी पूरी तरह फेल हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ जो कुछ भी हुआ, वह यहां पीएम मोदी के साथ होगा। यहां तो और भी बुरा होगा।

विज्ञापन
sri lanka economic crisis TMC MLA Idris Ali in Kolkata says PM Modi is a total failure PM Modi will also resign and flee
पीएम मोदी(फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका के हाल बेहाल हैं। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा जमा लिया है। इस बीच ये भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने देश छोड़ दिया है। श्रीलंका में जारी आर्थिक और राजनैतिक संकट के बीच, कोलकाता में टीएमसी विधायक इदरीस अली ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ जो कुछ भी हुआ, वह यहां पीएम मोदी के साथ होगा। 

विज्ञापन


टीएमसी विधायक इदरीस अली ने कोलकाता में कहा कि भारत के हालात को देखें तो पीएम मोदी पूरी तरह फेल हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ जो कुछ भी हुआ, वह यहां पीएम मोदी के साथ होगा। यहां तो और भी बुरा होगा। पीएम मोदी भी इस्तीफा देंगे और भाग जाएंगे। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भारत ने कठिन समय में श्रीलंका का साथ देने की बात कही है। श्रीलंका में चल रहे महासंकट के बीच भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम श्रीलंका को लेकर बहुत सहायक रहे हैं। हम हर संभव मदद की कोशिश कर रहे हैं। वे अपनी समस्या पर काम कर रहे हैं, देखते हैं आगे क्या होता है। अभी तक शरणार्थियों से संबंधित कोई समस्या नहीं है। शरणार्थियों को लेकर चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हम श्रीलंका में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों के भी संपर्क में हैं। पल-पल के घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है।

गौरतलब है कि आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में राजनीतिक अस्थिरता आ चुकी है। महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कमी समेत तमाम मुश्किलों का सामना कर रहे श्रीलंकाई लोग उग्र हो चुके हैं। शनिवार को हजारों लोगों ने राष्ट्रपति आवास और फिर प्रधानमंत्री के घर को निशाना बना लिया। 


प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के आवास पर पूरी तरह कब्जा कर लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के घर पहुंच गए और उसे आग के हवाले कर दिया। इस बीच राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने एलान किया कि वह 13 जुलाई को इस्तीफा दे देंगे।
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed