फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Lanka Economic Crisis: Resolution Passed In Tamil Nadu Assembly For Aid, State BJP Said Resolution Should Not Be Politicized

श्रीलंका में आर्थिक संकट: मदद के लिए तमिलनाडु विधानसभा में प्रस्ताव पास, राज्य भाजपा बोली- न हो राजनीतिकरण

Sun, 01 May 2022 08:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 01 May 2022 08:53 AM IST
सार

राज्य भाजपा की ओर से कहा गया है कि तमिलनाडु विधानसभा में पारित प्रस्ताव का भाजपा स्वागत करती है। इसके साथ ही हम इस तथ्य के लिए भी आश्वस्त हैं कि तमिलनाडु के लोगों की ओर से दी जा रही मदद पूरे श्रीलंका के लोगों को पहुंचाई जा रही है।

विज्ञापन
Sri Lanka Economic Crisis: Resolution Passed In Tamil Nadu Assembly For Aid, State BJP Said Resolution Should Not Be Politicized
एमके स्टालिन - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका में आए आर्थिक संकट के बीच तमिलनाडु सरकार की ओर से विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। इस प्रस्ताव के तहत तमिलनाडु सरकार श्रीलंका को भोजन और जीवन रक्षक दवाएं भेजना चाहता है। अब राज्य सरकार के इस प्रस्ताव का भाजपा के स्थानीय संगठन ने स्वागत किया है। भाजपा की राज्य इकाई की ओर से मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को पत्र लिखा गया है। 

विज्ञापन


राजनीतिक लाभ के लिए न हो प्रस्ताव
राज्य भाजपा की ओर से कहा गया है कि तमिलनाडु विधानसभा में पारित प्रस्ताव का भाजपा स्वागत करती है। इसके साथ ही हम इस तथ्य के लिए भी आश्वस्त हैं कि तमिलनाडु के लोगों की ओर से दी जा रही मदद पूरे श्रीलंका के लोगों को पहुंचाई जा रही है। पत्र में आगे कहा गया है, तमिलनाडु सरकार की कुछ हालिया कार्रवाइयां सिर्फ राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए थीं, विशेषकर ऑपरेशन गंगा के दौरान। इसलिए हम सिर्फ इस बात के लिए चिंतित हैं कि यह प्रस्ताव भी एसी ही कवायद न बन जाए। राज्य भाजपा इकाई की ओर से कहा गया है कि हमें उम्मीद है कि तमिलनाडु सरकार की ओर से प्रस्ताव के अनुरूप जल्द ही केंद्र सरकार की मदद से श्रीलंका के लोगों को सहायता पैकेज सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन


भारत ने भेजी दवाओं व चिकित्सा आपूर्ति की बड़ी खेप
भारत ने नौसेना के जहाज की मदद से महत्वपूर्ण दवाओं की एक बड़ी खेप श्रीलंका पहुंचाई है। भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने शनिवार को बताया, ‘गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन’ ने एक पोर्टल बनाया है, जो दवाओं और अन्य आवश्यक सामग्रियों के दान की मांग कर रहा है। इस मांग के आधार पर ही भारत की ओर से जीवनरक्षक दवाओं की खेप भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बौद्ध भिक्षुओं ने दी सरकार विरोधी फरमान जारी करने की धमकी
श्रीलंकाई शक्तिशाली बौद्ध भिक्षुओं ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे की सरकार के खिलाफ एक फरमान जारी करने की धमकी दी है। उन्होंने देश में आर्थिक व सियासी संकट को हल करने के लिए अंतरिम सरकार के लिए रास्ता बनाने में सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। बौद्ध भिक्षु सिरिसुमना ने कहा, वे एक बैठक में सरकार के खिलाफ एक फरमान भी जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed