फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Lanka arrests 28 Indian fishermen

श्रीलंका ने गिरफ्तार किए 28 भारतीय मछुआरे

Sun, 13 Mar 2016 07:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 13 Mar 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka arrests 28 Indian fishermen
- फोटो : pti

अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने और श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में रविवार को 28 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसैनिकों ने गिरफ्तार कर लिया। इस महीने श्रीलंका द्वारा भारतीय मछुआरों को पकड़ने का यह चौथा मामला है।

विज्ञापन


तमिलनाडु के मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक गोपीनाथ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये मछुआरे पुडुकोट्टई, पंबन और तूतीकोरिन के थे। इनको कंगेसंतुरई तट ले जाया गया। श्रीलंकाई अधिकारियों के मुताबिक मछुआरों की कुल आठ नौकाएं पकड़ी गई हैं जिनमें से तीन को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले श्रीलंका की नौसेना ने समुद्र में अलग-अलग जगहों से तीन मार्च को आठ व छह मार्च को 29 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। यही नहीं 10 मार्च को भी चार अन्य मछुआरे गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को पकड़ने की घटनाओं के मद्देनजर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा था। उन्होंने प्रधानमंत्री से ऐसी गिरफ्तारियां रोकने व समस्या का स्थाई हल तलाशने के लिए उचित कार्रवाई करने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों को छुड़ाने और जब्त नौकाओं को श्रीलंका से वापस दिलाने के लिए केंद्र से दखल देने की मांग भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed