फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sri Ganganagar in Rajasthan is the most polluted city recording an AQI of 830 Delhi ranks 13th

पर्यावरण: सबसे अधिक प्रदूषित शहर राजस्थान का श्रीगंगानगर, एक्यूआई 830 दर्ज; दिल्ली 13वें स्थान पर

Mon, 03 Nov 2025 06:35 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 06:35 AM IST
सार

भारत फिर दुनिया के सबसे प्रदूषित देशों में शामिल हो गया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, टॉप-10 प्रदूषित शहर सभी भारत के हैं, जिनमें राजस्थान का श्रीगंगानगर 830 एक्यूआई के साथ सबसे ऊपर है। हरियाणा के छह शहर सूची में हैं। दिल्ली 13वें स्थान पर रही, जहां औसत एक्यूआई 386 दर्ज किया गया। खेती की पराली, वाहन धुआं और निर्माण कार्य प्रदूषण के मुख्य कारण बताए गए हैं।

विज्ञापन
Sri Ganganagar in Rajasthan is the most polluted city recording an AQI of 830 Delhi ranks 13th
दिल्ली के इंडिया गेट पर छाई धुंध। - फोटो : एजेंसी

विस्तार

वायु प्रदूषण के मामले में भारत एक बार फिर दुनिया के सबसे प्रदूषित देशों में शुमार हो गया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में सभी भारत के हैं, जबकि राजधानी दिल्ली इस सूची में 13वें स्थान पर है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर भारत के कई छोटे-बड़े शहरों में हवा का स्तर गंभीर और खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। इस सूची में सबसे अधिक प्रदूषित शहर राजस्थान का श्रीगंगानगर है, जहां एक्यूआई 830 तक पहुंच गया।

विज्ञापन


हरियाणा के छह शहर इस शीर्ष 10 सूची में शामिल हैं, जो राज्य में गंभीर वायु प्रदूषण की स्थिति को दर्शाता है। हैरानी वाली बात यह है कि 30 अक्तूबर को सुबह 8:30 बजे दर्ज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार, दुनिया के 40 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में सभी स्थान भारतीय शहरों ने हासिल किए। आमतौर पर दिल्ली को भारत का सबसे प्रदूषित शहर माना जाता है, पर इस बार वह 13वें स्थान पर रहा। राहत की यह स्थिति सिर्फ तुलनात्मक है, क्योंकि दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में है। यहां रविवार सुबह औसत एक्यूआई 386 दर्ज किया गया। कृषि अपशिष्ट जलाना, वाहन उत्सर्जन, निर्माण कार्य और औद्योगिक प्रदूषण इस स्थिति के प्रमुख कारण हैं।
विज्ञापन


पीएम निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर पीएम 2.5 और पीएम 10 कणों का स्तर मानक से कई गुना अधिक पाया गया। यह सूक्ष्म धूलकण फेफड़ों में गहराई तक जाकर सांस संबंधी बीमारियों और हृदय रोगों का खतरा बढ़ाते हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दियों में प्रदूषण का संकट काफी बढ़ जाता है। धूल, धुआं और पराली जलाने से उत्पन्न स्मॉग वातावरण में जम जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस प्रदूषित शहरों के सूची

 

रैंक शहर राज्य AQI (एक्यूआई)
1 श्रीगंगानगर राजस्थान 830
2 सिवानी हरियाणा 644
3 अबोहर पंजाब 634
4 हिसार हरियाणा 477
5 चुरू राजस्थान 456
6 चरखी दादरी हरियाणा 448
7 रोहतक हरियाणा 444
8 नांगली बहरामपुर (नोएडा) उत्तर प्रदेश 438
9 भिवानी हरियाणा 437
10 ससरौली हरियाणा 433
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed