फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sputnik V vaccine will be available in India from second week of June

#LadengeCoronaSe: जून के दूसरे सप्ताह से उपलब्ध हो जाएगा स्पूतनिक वी टीका

Thu, 27 May 2021 07:13 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 27 May 2021 07:13 PM IST
सार

स्पूतनिक वी टीके को भारत में 12 अप्रैल 2021 को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति के साथ पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये 14 मई से टीकाकरण अभियान में इसका इस्तेमाल भी शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
Sputnik V vaccine will be available in India from second week of June
Sputnik v - फोटो : social media

विस्तार

स्पूतनिक वी टीका जून के दूसरे सप्ताह से अपोलो अस्पतालों के माध्यम से उपलब्ध हो जाएगा। यह जानकारी अपोलो हॉस्पिटल्स की एग्जीक्यूटिव वाइस-चेयरपर्सन शोबना कामिनेनी ने गुरुवार को दी। बता दें कि घरेलू दवा कंपनी पैनेसिया बायोटेक ने रूस के सरकारी निवेश कोष रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के साथ मिलकर भारत में स्पुतनिक-वी कोरोना वायरस टीके का उत्पादन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को जारी एक बयान में बताया गया था कि पैनेसिया बायोटेक के हिमाचल प्रदेश के बद्दी कारखाने में तैयार की गई कोविड-19 के स्पूतनिक-वी टीके की पहली खेप रूस के गामालेया केंद्र भेजी जाएगी। वहां इसकी गुणवत्ता की जांच परख होगी। आरडीआईएफ और पैनेसिया ने भारत में स्पुतनिक-वी की हर साल 10 करोड़ खुराक उत्पादन करने पर सहमत हुये हैं। दोनों की ओर से अप्रैल में इसकी घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


संयुक्त बयान के मुताबिक पूर्ण स्तर पर उत्पादन इन गर्मियों में ही शुरु होने की उम्मीद है। हालांकि, इसमें स्पष्ट तौर पर महीने का जिक्र नहीं किया गया है जब बड़े पैमाने पर टीके का उत्पादन शुरू होगा। इस संबंध में आरडीआईएफ के मुख्य कार्यकारी किरिल्ल डमित्रिव ने कहा था, ‘पैनेशिया बायोटेक के साथ मिलकर भारत में उत्पादन की शुरुआत देश को महामारी से लड़ने में मदद की दिशा में एक अहम कदम है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि स्पूतनिक-वी टीके का उत्पादन शुरू होने से भारत में कोरोना वायरस महामारी के संकटपूर्ण दौर से जितना संभव होगा उतनी जल्दी आगे निकलने के सरकार के प्रयासों को समर्थन मिलेगा। बाद में टीके का दूसरे देशों को निर्यात भी किया जा सकेगा ताकि दुनिया के अन्य देशों में भी महामारी के प्रसार को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed