फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Split in SP, party flags and banners all large orders Cancel 

सपा के झंडे और बैनर के सभी बड़े आर्डर रद्द

Wed, 04 Jan 2017 05:42 AM IST
पुनीत शर्मा/ मथुरा
पुनीत शर्मा/ मथुरा Updated Wed, 04 Jan 2017 05:42 AM IST
विज्ञापन
Split in SP, party flags and banners all large orders Cancel 

सपा में नाम और निशान को लेकर छिड़ी जंग ने प्रत्याशियों को तो बेचैन कर ही दिया है, सपा के झंडे, बैनर, टोपी और गमझे बना रहीं फैक्ट्रियों को भी नुकसान हो रहा है। दिल्ली और लखनऊ की बड़ी मार्केटिंग कंपनियों से प्रचार सामग्री के जो आर्डर मिले थे वह फिलहाल रद्द करा दिए गए हैं। जिन प्रत्याशियों ने प्रचार सामग्री का आर्डर दिया था उसे भी रुकवा दिया है।

विज्ञापन


मथुरा में सियासी पार्टियों की प्रचार सामग्री बनाने का काम बड़े पैमाने पर होता है। छोटी-बड़ी 20 फैक्ट्रियां हैं जहां सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद आदि कई पार्टियों के झंडे, बैनर और गमछे बनाए जाते हैं। प्रदेश में जब भी बड़ी रैलियां होती हैं तब यहीं से झंडियां तैयार होकर जाती हैं। अब चुनाव का एलान कभी भी हो सकता है लिहाजा प्रचार सामग्री के होलसेलर सभी पार्टियों के चुनाव चिह्न वाले झंडे और बैनर तैयार करा रहे हैं।
विज्ञापन


सपा के भी झंडे और बैनर बनाने का आर्डर मथुरा की फैक्ट्रियों को दिया गया था। लेकिन अब जब सपा में कलह शुरू हो गई है तब सभी आर्डर रद्द करा दिए गए हैं। कहा गया है कि जब विवाद खत्म हो जाएगा तब आर्डर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पार्टी में चल रहे विवाद को देखते हुए आर्डर रुकवा दिए गए हैं

Split in SP, party flags and banners all large orders Cancel 
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala

जानकी इंटरप्राइजेज के स्वामी विशाल रुहेला कहते हैं कि दिल्ली के थोक व्यापारी ने 45,000 झंडा का आर्डर उन्हें दिया था। चार दिन में माल तैयार करके देना था, लेकिन पार्टी में चल रहे विवाद को देखते हुए आर्डर रुकवा दिया है।

फैक्ट्री स्वामी गौरव ने बताया कि झंडियों के चार आर्डर रुकवाए गए हैं। कहा है कि पहले फाइनल हो जाए उसके बाद चुनाव चिह्न और पार्टी के नाम के बैनर और दूसरी सामग्री तैयार कराई जाएगी। कई कारोबारी तो ऐसे हैं जिनके यहां सपा के झंडे तैयार पड़े हैं लेकिन होलसेलर माल उठा ही नहीं रहे हैं। मेरठ, कानपुर, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर और अलीगढ़ मंडल से प्रत्याशियों ने भी आर्डर दिए थे।

सूरत और अहमदाबाद में भी बन रहे थे झंडे
सूरत और अहमदाबाद में भी प्रचार सामग्री तैयार कराने का बड़ा कारोबार होता है। उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड तक से झंडे और बैनर के आर्डर सूरत और अहमदाबाद को दिए गए थे। वहां भी फिलहाल काम रुकवा दिया गया है। दरअसल अभी सपा में चेहरा और निशान ही तय नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed