{"_id":"5d7528818ebc3e93d8446ffa","slug":"spinal-cord-injury-day-a-good-life-can-be-lived-even-after-reid-bone-gets-more-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हील चेयर पर भी मुस्कराती है जिंदगी, बस जीने का हौसला होना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
व्हील चेयर पर भी मुस्कराती है जिंदगी, बस जीने का हौसला होना चाहिए
Sun, 08 Sep 2019 09:42 PM IST
आसिम खान
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 08 Sep 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं के दौरान पैदा होने वाली दिव्यांगता लोगों को जिंदगी भर का तकलीफ दे जाती है। अगर सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी में ज्यादा चोट लग जाए तो वह जिंदगी भर व्हील चेयर के सहारे जीने के लिए मजबूर हो जाता है। यह स्थिति बहुत तकलीफदेह होती है। इसलिए इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर का कहना है कि केंद्र सरकार को सड़क यातायात की व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े नियम कानून लागू करने चाहिए और ट्रैफिक चालन बिल्कुल दुरुस्त करना चाहिए।
विज्ञापन
लेकिन अगर किसी वजह से यह घटना घट ही जाए तो पूरी हिम्मत के साथ इसका सामना करना चाहिए और जिंदगी को आनंद के साथ जीने की कोशिश करनी चाहिए। यह संदेश दिया गया स्पाइनल कार्ड इंजरी डे के मौके पर राजपथ पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, जिसमें दिव्यांग लोगों ने एक व्हील चेयर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर के प्रमुख डॉ. एचएस छाबड़ा कहते हैं कि भारत में प्रति दस लाख लोगों में बीस से चालीस लोगों में स्पाइनल कॉर्ड की परेशानी होती है। यह शहरों में सड़क दुर्घटनाओं के कारण और गांवों में पेड़ों से गिरने के कारण होती है। अगर देखा जाए तो इन दोनों ही स्थितियों से बचा जा सकता है। इसलिए सड़क नियमों को बेहद सख्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
बदल गई जिंदगी
कृष्णा कुमार (27) अपनी बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने जा रहे थे जब आगरा के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने तो अब जिंदगी जीने की आस ही छोड़ दी थी। लेकिन इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर के डॉक्टर एचएस छाबड़ा ने न सिर्फ उनका ऑपरेशन किया, बल्कि ऑपरेशन के बाद उन्हें जिंदगी जीने का हौसला भी दिया।
नूपुर (38) व्हील चेयर पर बैठी आम महिला की ही तरह थी। सब कुछ ठीक था कि अचानक एक दिन उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। कार की ड्राइविंग सीट से वे सीधे व्हील चेयर की सीट पर जा बैठीं। उनका कहना है कि हर कोशिश की जानी चाहिए कि सड़क दुर्घटनाओं के कारण लोगों की जिंदगी इस तरह बर्बाद न हो, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने व्हील चेयर को ही अपनी मजबूती बना लिया। आज वे इसी चेयर पर बैठकर भागती और नाचती भी हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत हौसले से उनकी जिंदगी चल रही है।