फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SpiceJet plane snag again : Durgapur-bound flight returns to Chennai due to engine failure

स्पाईसजेट के विमान में फिर खराबी : इंजन में गड़बड़ी के कारण दुर्गापुर जा रही फ्लाइट चेन्नई लौटी

Wed, 04 May 2022 08:34 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 04 May 2022 08:34 AM IST
सार

इससे पहले स्पाईसजेट की दुर्गापुर जा रही एक अन्य उड़ान वायुमंडलीय विक्षोभ में फंस गई थी। इस कारण दो यात्री जख्मी हो गए थे। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है।

विज्ञापन
SpiceJet plane snag again : Durgapur-bound flight returns to Chennai due to engine failure
स्पाइसजेट - फोटो : ANI

विस्तार

चेन्नई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहे स्पाईसजेट के विमान में खराबी आने से उसे वापस चेन्नई लौटना पड़ा। करीब साढ़े घंटे बाद फ्लाइट SG-331 ने दुर्गापुर की उड़ान भरी। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी हुई कंपनी ने इसके लिए खेद प्रकट किया है। 

विज्ञापन

यह घटना मंगलवार को हुई। स्पाईसजेट के विमान को बीती रात चेन्नई से उड़ान भरने के बाद इंजन में खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा। कंपनी के बोइंग B737-8 मैक्स एयरक्रॉफ्ट VT-MXA की खराबी दुरुस्त करने के बाद विमान ने बुधवार तड़के दोबारा उड़ान भरी। 
विज्ञापन


पहले विक्षोभ में फंसा विमान, दो घायल
इससे पहले स्पाईसजेट मुंबई से दुर्गापुर जा रही एक अन्य उड़ान वायुमंडलीय विक्षोभ (turbulence) में फंस गई थी। इस कारण दो यात्री जख्मी हो गए थे। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है। नागरिक विमानन मंत्रालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना रविवार एक मई को हुई थी। स्पाईसजेट के विमान विमान बोइंग बी 737 को दुर्गापुर के काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट पर उतरते समय गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ का सामना करना पड़ा। विमान में झटके से केबिन में रखे सामान यात्रियों के ऊपर गिर गए थे। विमान के अंदर अफरातफरी मच गई थी। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि बाद में विमान को दुर्गापुर में सुरक्षित उतार लिया गया। कंपनी ने घटना के लिए खेद जताया था। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। 


ऑटोपायलट मोड में था विक्षोभ में फंसा विमान
डीजीसीए ने आरंभिक रिपोर्ट में कहा है कि विक्षोभ में फंसा विमान उस वक्त ऑटोपायलट मोड में था। ऑटोपायलट दो मिनट के लिए बंद हो गया और चालक दल ने मैन्युअल रूप से विमान को उड़ाया। संबंधित क्रू, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर और मेंटेनेंस कंट्रोल सेंटर के इंचार्ज को फिलहाल उड़ान सेवा से हटा दिया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed