{"_id":"59bba7ef4f1c1b1e688b4a75","slug":"spicejet-passenger-sneaks-in-knife-into-flight-thrown-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक, फ्लाइट में चाकू लेकर घुसा यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक, फ्लाइट में चाकू लेकर घुसा यात्री
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Fri, 15 Sep 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
SpiceJet
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री स्पाइसजेट की फ्लाइट में अपने साथ चाकू लेकर पहुंच गया। अपनी सीट पर बैठने के बाद उसने केबिन क्रू को यह बात बताई।
विज्ञापन
पढ़ें: एक साल का हुआ इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पर न विदेशी फ्लाइट और न सुविधाएं
विज्ञापन
इसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों ने उसे फ्लाइट से उतारा और उसकी तलाशी ली गई। आरोपी 14 सितंबर को फ्लाइट दिल्ली से गोवा जाने वाला था। एयरपोर्ट पर हुई इतनी बड़ी चूक के लिए यात्रियों और उनका सामान चेक करने वाली टीम को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। वहीं एहतियातन विमान में बैठे अन्य यात्रियों की भी दोबारा जांच की गई।
विज्ञापन
पढ़ें: पायलट ने फ्लाइट में यात्रियों के साथ किया ऐसा सुलूक कि एयर इंडिया को मांगनी पड़ी माफी