फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SpiceJet hired 500 employees, including 100 pilots of Jet Airways

स्पाइसजेट ने जेट एयरवेज के 100 पायलटों समेत 500 कर्मचारियों को नौकरी पर रखा

Sat, 20 Apr 2019 06:36 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 20 Apr 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
SpiceJet hired 500 employees, including 100 pilots of Jet Airways
spicejet
सस्ती विमान यात्रा मुहैया कराने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट ने कहा है कि उसने पहले ही जेट एयरवेज के 100 पायलट सहित 500 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी पर रख लिया है। कंपनी ने कहा है कि वह आगे और भी कर्मचारियों को शामिल करने के लिए तैयार है। कंपनी आने वाले समय में अधिक संख्या में विमान और नये मार्गों पर सेवायें देने जा रही है।
विज्ञापन


गुरुग्राम स्थित इस विमानन कंपनी ने पहले ही अपने बेड़े में 27 और विमानों (22 बोइंग 737 और पांच टर्बोप्रॉप बॉम्बार्डियर क्यू400एस) को शामिल करने की घोषणा की हुई है। कंपनी ने कहा है कि जेट एयरवेज द्वारा अस्थायी रूप से अपनी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं को बंद करने से पैदा हुई क्षमता की कमी को दूर करने के लिए यह किया गया है।
विज्ञापन


स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उनकी एयरलाइन भर्ती में जेट एयरवेज के कर्मचारियों को "पहली प्राथमिकता" दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा, "जैसे-जैसे हम विस्तार और विकास कर रहे हैं, हम उन लोगों को पहली वरीयता दे रहे हैं, जिन्होंने जेट एयरवेज के दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बंद के कारण नौकरी खो दी है।" उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट ने हाल ही में 200 से अधिक केबिन क्रू और 200 से अधिक तकनीकी व हवाई अड्डा कर्मचारियों को तथा 100 से अधिक पायलटों को नौकरी पर रखा है।

सिंह ने कहा, "हम और अधिक प्रयास करेंगे। हम अपने बेड़े में जल्द ही बड़ी संख्या में विमानों को शामिल करेंगे।" एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को मुंबई और दिल्ली को जोड़ने वाली 24 नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की जिसमें 16 सेवाएं मुंबई और चार दिल्ली को जोड़ने वाली हैं जबकि शेष चार दो महानगरों को जोड़ने वाली थीं। ये उड़ानें 26 अप्रैल से 2 मई के बीच शुरू की जानी हैं।


इस हफ्ते की शुरुआत में, वाहक ने कहा कि यह मुंबई को हांगकांग, जेद्दा, दुबई, कोलंबो, ढाका, रियाद, बैंकाक और काठमांडू जैसे अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के साथ सीधी नॉन-स्टॉप उड़ानों के जरिये जोड़ेगा, जो काम मई-अंत से शुरू होगा। सिंह ने कहा, "स्पाइसजेट यात्रियों की असुविधाओं को कम करने और भारतीय ग्राहकों को बेहतर सेवायें प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed