{"_id":"61b4d979429a117a2d20f508","slug":"spicejet-flight-makes-emergency-landing-at-nagpur-airport-after-medical-emergency","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी लैंडिंग: गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी तो नागपुर में उतरा स्पाइसजेट का विमान, गोरखपुर से मुंबई जा रहा था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इमरजेंसी लैंडिंग: गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी तो नागपुर में उतरा स्पाइसजेट का विमान, गोरखपुर से मुंबई जा रहा था
Sat, 11 Dec 2021 10:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:31 PM IST
सार
महिला यात्री का इलाज करने वाले निजी अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि वह अब ठीक है। फ्लाइट ने शाम 5.17 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
स्पाइसजेट की गोरखपुर-मुंबई उड़ान को शनिवार दोपहर आपात स्थिति में नागपुर एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। विमान में सवार एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने के कारण यह स्थिति बनी।
विज्ञापन
एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक सुनील सांगोले के अनुसार विमान में 182 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। ये गोरखपुर से मुंबई जा रहे थे। उड़ान के दौरान गर्भवती महिला ने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की। इसके बाद विमान को दोपहर 12.32 बजे नागपुर हवाई अड्डे पर मेडिक इमर्जेंसी की स्थिति में उतरना पड़ा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट से महिला यात्री को दोपहर 12 बजकर 42 मिनट पर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। सांगोले ने बताया कि नागपुर एटीसी, मिहान इंडिया लिमिटेड और एयरपोर्ट ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ सभी ने यात्रियों और मेडिकल इमरजेंसी को अच्छी तरह से संभाला। महिला यात्री का इलाज करने वाले निजी अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि वह अब ठीक है। फ्लाइट ने शाम 5.17 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
गर्भवती महिला को यह तकलीफ हुई
गोरखपुर से उड़ान भरने के लगभग एक घंटे बाद गर्भवती महिला को सेंसरियम (स्पष्ट रूप से सोचने या ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता की), चक्कर आने, सांस की तकलीफ और उल्टी की शिकायत हुई। ऑक्सीजन सपोर्ट और अन्य दवाओं के साथ फ्लाइट के उतरने के बाद महिला का स्त्री रोग विशेषज्ञ ने इलाज किया।