{"_id":"63cf54a152cbfa52d8478ee9","slug":"spicejet-flight-female-cabin-crew-molest-by-passenger-arrested-in-delhi-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"SpiceJet: स्पाइसजेट की फ्लाइट में महिला केबिन क्रू से छेड़छाड़, साथी समेत यात्री गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SpiceJet: स्पाइसजेट की फ्लाइट में महिला केबिन क्रू से छेड़छाड़, साथी समेत यात्री गिरफ्तार
Tue, 24 Jan 2023 09:21 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 24 Jan 2023 09:21 AM IST
सार
आरोपी अपने परिवार के साथ दिल्ली से हैदराबाद जा रहा था। उसी दौरान यात्री पर फ्लाइट की एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पाइसजेट की फ्लाइट में महिला केबिन क्रू से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना सोमवार की है और फ्लाइट दिल्ली से हैदराबाद जा रही थी। घटना की शिकायत केबिन क्रू की तरफ से एयरलाइन के सुरक्षा अधिकारी सुशांत श्रीवास्तव ने दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे पीसीआर कॉल आई, जिसमें स्पाइजेस की फ्लाइट 8133 के यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
आरोपी यात्री की पहचान अबसार आलम के रूप में हुई है, जो दिल्ली के जामिया नगर का निवासी है। आरोपी अपने परिवार के साथ दिल्ली से हैदराबाद जा रहा था। उसी दौरान यात्री पर फ्लाइट की एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि जब विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था, उसी वक्त आरोपी ने एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी की। जिसके बाद उसे और उसके एक साथी को फ्लाइट से उतार दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए के तहत इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि बीते माह ही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला यात्री पर सहयात्री द्वारा पेशाब करने का मामला सामने आया था। इस घटना ने देशभर में सुर्खियां बटोरीं थी। आरोपी की पहचान शंकर मिश्रा के रूप में हुई थी, जिसने शराब के नशे में महिला पर पेशाब कर दिया था। महिला ने 4 जनवरी को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी को 7 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में एयर इंडिया ने आरोपी शंकर मिश्रा पर 6 महीने का प्रतिबंध लगा दिया है और साथ ही विमान के पायलट का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया है। डीजीसीए ने भी इस मामले में कार्रवाई करते हुए एयर इंडिया पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन