फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SpiceJet Boeing B737 aircraft operating from Mumbai to Durgapur encountered severe turbulence during descent news in Hindi

स्पाइसजेट: लैंडिंग के दौरान तूफान में फंसा मुंबई से दुर्गापुर जा रहा विमान, बड़ा हादसा टला, 40 यात्री घायल

Sun, 01 May 2022 11:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 01 May 2022 11:39 PM IST
सार

स्पाइसजेट के एक विमान ने रविवार को मुंबई से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन, लैंडिंग करने से ठीक पहले यह विमान गंभीर तूफान में घिर गया। इससे 40 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन
SpiceJet Boeing B737 aircraft operating from Mumbai to Durgapur encountered severe turbulence during descent news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : facebook/FlySpiceJet

विस्तार

मुंबई से दुर्गापुर के बीच उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के एक विमान बोइंग बी737 को रविवार को उतरते समय गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ का सामना करना पड़ा। विमान में झटके से केबिन में रखे सामान यात्रियों के ऊपर गिरने लगे। इससे 40 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। 

विज्ञापन


अचानक हुई इस घटना से विमान के अंदर अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि घायलों में 10 की हालत गंभीर है। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि बाद में विमान को दुर्गापुर में सुरक्षित उतार लिया गया। घायल यात्रियों को तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई। विमानन कंपनी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सभी घायल यात्रियों को हर संभव चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


स्पाइसजेट के विमान बोईंग बी737 ने मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। जब यह विमान लैंड करने वाला था तभी गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ में फंस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एक मई को स्पाइसजेट का बोइंग बी737 विमान मुंबई से दुर्गापुर की उड़ान एसजी-945 संचालित करने के दौरान हवाईअड्डे पर उतर रहा था, तभी उसे समय गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ का सामना करना पड़ा, जिसके चलते दुर्भाग्यवश कुछ यात्रियों को चोटें आईं।’’



प्रवक्ता ने बताया कि विमान के दुर्गापुर में उतरने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा, ‘‘स्पाइसजेट इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त करता है और वह घायलों को हरंसभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रहा है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed