फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SpiceJet B737-800 aircraft operated flight Aircraft landed safely on runway one tyre was found deflated

SpiceJet: बाल-बाल बचे यात्री, लैंडिंग के बाद दिल्ली-मुंबई स्पाइसजेट का विमान का पंक्चर पाया गया

Mon, 29 Aug 2022 10:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 29 Aug 2022 10:22 PM IST
सार

बड़ी बात यह भी रही कि लैंडिंग के दौरान कैप्टन को कोई असामान्यता महसूस नहीं हुई। यात्री सामान्य रूप से ही उतरे।

विज्ञापन
SpiceJet B737-800 aircraft operated flight Aircraft landed safely on runway one tyre was found deflated
स्पाइसजेट (फाइ फोटो) - फोटो : Instagram

विस्तार

मुंबई में स्पाइसजेट विमान का टायर खराब पाया गया। गनीमत रही कि किसी भी तरह को नुकसान नहीं हुआ। स्पाइसजेट प्रवक्ता ने बताया कि स्पाइसजेट B737-800 विमान SG-8701 दिल्ली से मुंबई जा रही थी। मुंबई में विमान रनवे पर सुरक्षित उतरा। लैंडिंग के बाद रनवे खाली कराने के दौरान विमान का एक टायर खराब पाया गया। इससे पहले विमान से किसी भी तरह के धुएं की सूचना नहीं थी। लैंडिंग के दौरान कैप्टन को कोई असामान्यता महसूस नहीं हुई। यात्री सामान्य रूप से ही उतरे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट ने सुबह 7.30 पर दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। यह विमान सुबह नौ बजे मुंबई के मेन रनवे 27 पर सकुशल उतरा। यहां उतरने के बाद पता चला कि विमान का टायर पंक्चर था। इसके बाद मेन रनवे को निरीक्षण के लिए बंद कर दिया गया। इसे एटीसी द्वारा तय पार्किंग में ही खड़ा किया गया। 
विज्ञापन


इससे पहले हो चुकीं कई घटनाएं

  • 21 अगस्त को कोलकाता एयरपोर्ट पर क्रॉसविंड के चलते शाम पांच से 6.30 बजे तक लैंड करने वाले विमान हवा में ही चक्कर काटते रहे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 12 अगस्त को बेंगलुरु से माले (मालदीव) गो फर्स्ट फ्लाइट की कोयंबटूर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसकी वजह इंजन में कुछ खराबी बताई गई।
  • पांच अगस्त को वाराणसी में एक विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई जा रहे विस्तारा एयरलाइंस के विमान से एक पक्षी टकरा गया था।
  • चार अगस्त को गोफर्स्ट एयरलाइंस के विमान ने चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी थी। एक पक्षी से टकराने के बाद उसे अहमदाबाद हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी।
  • 19 जून को पटना से दिल्ली जा रहे स्पाइसजेट के विमान के इंजन में आग लग गई थी। विमान में 184 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed