{"_id":"5e5624a58ebc3ef3863ca446","slug":"spice-jet-aircraft-emergency-landing-at-netaji-subhash-chandra-bose-international-airport-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता: स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता: स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
Wed, 26 Feb 2020 01:26 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
स्पाइस जेट का एक विमान बुधवार को कोलकाता हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। यह विमान मुंबई से गुवाहाटी जा रहा था और इसमें 183 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि पायलट को ईंधन की टंकी में रिसाव की आशंका हुई जिसके बाद सुबह करीब छह बज कर दस मिनट पर कोलकाता हवाई यातायात नियंत्रक से संपर्क किया गया। पायलट ने अनुमति मिलने के बाद विमान को आपात स्थिति में उतारा।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, विशेषज्ञों ने विमान के गहन निरीक्षण के बाद पाया कि ईंधन की टंकी में नहीं बल्कि पानी की टंकी में रिसाव हो रहा था।