{"_id":"5d6365d28ebc3e01390a6358","slug":"spg-cover-withdrawn-from-former-pm-manmohan-singh-now-he-will-get-z-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को खतरा कम, एसपीजी हटाई गई, जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को खतरा कम, एसपीजी हटाई गई, जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे
Mon, 26 Aug 2019 10:37 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:37 AM IST
सार
- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली गई है, अब वह जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे।
- गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि फैसला सुरक्षा एजेंसियों के दिए इनपुट के आधार पर लिया गया है।
- अब केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी को एसपीजी सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) सुरक्षा वापस ले ली गई है। अब उन्हें जेड प्लस सुरक्षा कवर दिया जाएगा। गृह मंत्रालय ने यह फैसला सभी एजेंसियों के इनपुट का नियमित मूल्यांकन करने के बाद लिया है। सूत्रों ने बताया कि मनमोहन सिंह की जान को कम खतरा है जिसके बाद उनसे एसपीजी सुरक्षा वापस ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ministry of Home Affairs (MHA): The current security cover review is a periodical and professional exercise based on threat perception that is purely based on professional assessment by security agencies. Dr. Manmohan Singh continues to have a Z+ security cover. pic.twitter.com/qYxxg2abI3
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 26, 2019
इस मामले को लेकर गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि सुरक्षा को लेकर फैसला पूरी तरह से प्रोफेशनल आधार पर लिया गया है। मंत्रालय का कहना है कि निर्धारित समय के बाद सुरक्षा व्यवस्था को रिव्यू किया जाता है। यह सामान्य प्रक्रिया है और इसके तहत ही सुरक्षा घटाने या बढ़ाने का फैसला होता है।
देश में एसपीजी सुरक्षा केवल कम ही लोगों को दी जाती है। एसपीजी में सर्वश्रेष्ठ सुरक्षाबल शामिल होते हैं जो देश के सबसे संरक्षित राजनेताओं की सुरक्षा में तैनात होते हैं। यह बल अब केवल चार लोगों- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके दोनों बच्चों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा करेगी।
साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह निजी तौर पर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं है और वह सरकार के फैसले को मानेंगे। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और वीपी सिंह से भी दो दशक पहले एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली गई थी।
वहीं स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पास 2018 तक एसपीजी सुरक्षा थी। वह बीमारी के कारण काफी सालों से सार्वजनिक जीवन से दूर थे। 2014 में कांग्रेस की हार के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन की बेटी ने अपनी एसपीजी सुरक्षा को वापस कर दिया था।