{"_id":"637fd30105eccb503736e3b5","slug":"speeding-car-rams-into-crowd-in-nagpur-maharashtra-and-policeman-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagpur Accident : हादसे पर हादसा, तमाशबीनों को दूसरी कार ने रौंदा, एक पुलिस वाले की मौत, सात घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nagpur Accident : हादसे पर हादसा, तमाशबीनों को दूसरी कार ने रौंदा, एक पुलिस वाले की मौत, सात घायल
Fri, 25 Nov 2022 01:54 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 25 Nov 2022 01:54 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि यह भयावह घटना बुधवार रात परसिवनी थाना क्षेत्र के नया कुंड में हुई। दुर्घटना में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और सात घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नागपुर में दुर्घटना की एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कार लोगों की भीड़ में जा घुसी जिस वजह से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और अन्य सात घायल हो गए। टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से भागने में सफल रहा। हालांकि पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मृतक सिपाही की पहचान परेसोनी पुलिस थाने से जुड़े कामठी निवासी जयंत विष्णु शेरेकर (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह भयावह घटना बुधवार रात परसिवनी थाना क्षेत्र के नया कुंड में हुई।
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मार दी थी टक्कर
दरअसल, हुआ ये कि नागपुर के नया कुंड इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही कार को टक्कर मार दी थी। कार चालक विक्रम सिंह बैस क्षतिग्रस्त वाहन में फंस गया था। इसी दौरान शेरेकर सहित परेसोनी पुलिस थाने के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और वक्त रहते खून से लथपथ कार चालक को बचा लिया। इसके बाद मौके पर खूब भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
आगे पुलिस ने बताया कि सड़क पर जब बचाव कार्य चल रहा था तो वहां भारी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए और दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में तमाशबीन जमा होने के कारण यातायात ठप हो गया। सड़कों पर वाहनों के निकलने में परेशानी हो रही थी। इस बीच, एक अन्य कार तेज गति से आई और सड़क पर खड़े लोगों में जा घुसी और तुरंत फरार हो गई। पुलिसकर्मी शेरेकर और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि शेरेकर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाद में पुलिस और अन्य लोगों को टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया, लेकिन उसका चालक भागने में सफल रहा।