फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Speed wreaks havoc in Bengaluru: Bullet rams Women bank employee crossing road, accident captured on CCTV

बंगलूरू में रफ्तार का कहर: बेकाबू बुलेट ने सड़क पार कर रही 27 वर्षीय बैंककर्मी को रौंदा, CCTV में कैद हादसा

Wed, 18 Feb 2026 08:58 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 18 Feb 2026 08:58 AM IST
सार

कर्नाटक के बंगलूरू में एक महिला बैंककर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई है, ये पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें साफ दिख रहा है कि महिला सड़क पार कर रही और तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Speed wreaks havoc in Bengaluru: Bullet rams Women bank employee crossing road, accident captured on CCTV
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 साल की बैंक कर्मचारी योगेश्वरी की मौत हो गई। यह घटना बीते सोमवार (16 फरवरी) दोपहर राजाजीनगर के डॉ. राजकुमार रोड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, योगेश्वरी अपने लंच ब्रेक के दौरान खाना लेने के लिए सड़क पार कर रही थीं। वह अपने बैंक के सामने स्थित एक होटल से खाना लेकर लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार में आ रही बुलेट बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tamil Nadu: वेल्लोर में कोल्लाई उत्सव के दौरान मंदिर का 60 फुट लंबा रथ पलटा, चपेट में आकर सात लोग घायल
विज्ञापन


महिला की मौत, युवक का इलाज जारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक बहुत तेज गति में थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि योगेश्वरी और बाइक चालक दोनों को गंभीर सिर की चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने योगेश्वरी को बचाने की कोशिश की, लेकिन रात करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक दीपक, जो उलसूर का रहने वाला छात्र है, अभी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे पर पुलिस की कार्रवाई
इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने बाइक चालक दीपक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि दीपक के ठीक होने के बाद उसका बयान लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Temperature: फरवरी में ही गर्मी की दस्तक, 27 प्रमुख शहरों का तापमान सामान्य से ऊपर; रबी की फसलों पर खतरा बढ़ा

CCTV में कैद हुआ हादसा
यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक काफी तेज रफ्तार में थी और योगेश्वरी को सड़क पार करते समय टक्कर मार देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed