फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   february heat hits 27 major cities temperatures above normal risk to rabi crops increases

Temperature: फरवरी में ही गर्मी की दस्तक, 27 प्रमुख शहरों का तापमान सामान्य से ऊपर; रबी की फसलों पर खतरा बढ़ा

Wed, 18 Feb 2026 04:58 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 18 Feb 2026 04:58 AM IST
सार

Temperature: इस साल फरवरी में ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है और देश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है, जिससे 27 प्रमुख शहरों में गर्मी ने असर दिखाया। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और बेमौसम गर्मी ने रबी की फसलों, सब्जियों और पशुधन पर खतरा बढ़ा दिया है। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
february heat hits 27 major cities temperatures above normal risk to rabi crops increases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी को आमतौर पर सर्दियों का अंतिम महीना माना जाता है, लेकिन इस साल मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन


महीने के पहले 15 दिनों में ही देश के अधिकतर हिस्सों में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया। 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 36 प्रमुख शहरों में से 27 में अधिकतम तापमान औसत से ज्यादा दर्ज किया गया, जबकि 20 राज्यों में कम से कम 10 दिनों तक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा।

कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के कारण हुई कम सर्दी की बारिश और बेमौसमी गर्मी ने रबी फसलों, सब्जियों और पशुधन पर प्रतिकूल असर की आशंका बढ़ा दी है, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा पर दोहरा दबाव बनता दिख रहा है। राजधानी और प्रमुख शहरी केंद्रों के तापमान आंकड़ों के अध्ययन में सामने आया कि फरवरी के पहले पखवाड़े में देश के बड़े हिस्से में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। जिन राज्यों की राजधानी के आंकड़े उपलब्ध नहीं थे, वहां प्रमुख शहरों को शामिल किया गया। हरियाणा के लिए हिसार, पंजाब के लिए लुधियाना, जबकि चंडीगढ़ का अलग से विश्लेषण किया गया। अहमदाबाद, देहरादून, गुवाहाटी, इंफाल और रायपुर ऐसे शहर रहे जहां लगातार सभी 15 दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा।
विज्ञापन


उत्तर भारत में हालात चिंताजनक
  • उत्तर भारत में तापमान की यह बढ़ोतरी खास तौर पर चिंताजनक रही। यहां 27 में से 15 शहरों में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • नई दिल्ली, जयपुर, जम्मू, हिसार, लुधियाना, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में अधिकतम तापमान कई बार 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।
  • 15 फरवरी को नई दिल्ली में दिन का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि लुधियाना में इसी दिन अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: 'स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का एलान, रक्षा-तकनीकी क्षेत्रों में भी बड़े समझौते

हिमालयी इलाकों तक पहुंची गर्मी
असामान्य गर्मी का असर केवल मैदानी इलाकों तक सीमित नहीं रहा। शिमला, लेह, श्रीनगर, देहरादून, शिलांग, अगरतला और इंफाल जैसे हिमालयी और पूर्वोत्तर शहरों में भी तापमान औसत से काफी ऊपर चला गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया, जबकि 15 फरवरी को शिमला में यह अंतर 4.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आईएमडी के अनुसार इस बार कई हिमालयी राज्यों में सर्दियां असामान्य रूप से शुष्क रहीं, जहां बारिश और बर्फबारी लगभग न के बराबर हुई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed