फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   speech war between Devendra Fadnavis and Ashik Chavan in Maharashtra Assembly over Maratha reservation

मराठा आरक्षण: महाराष्ट्र विधानसभा में भिड़े पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और फडणवीस

Wed, 10 Mar 2021 09:18 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 10 Mar 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
speech war between Devendra Fadnavis and Ashik Chavan in Maharashtra Assembly over Maratha reservation
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

उच्चतम न्यायालय में लंबित मराठा आरक्षण के मुद्दे पर बुधवार को महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण और भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पहले, मराठा आरक्षण मुद्दे पर मंत्रिमंडलीय उपसमिति के अगुवा चव्हाण ने विधानसभा में एक बयान दिया और सदस्यों को सामाजिक एवं शैक्षणिक पिछड़ा वर्ग (एसईबीसी) अधिनियम पर शीर्ष अदालत में चल रहे मामले के बारे में बताया। इस अधिनियम में मराठाओं को आरक्षण की गांरटी दी गई है।
विज्ञापन


इस पर विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने चव्हाण पर सच नहीं बोलने और सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं चव्हाण के विरूद्ध विशेषाधिकार उल्लंघन का नोटिस दूंगा। मंत्री को यह भी ज्ञात नहीं है कि 102 वे संविधान संशोधन से पहले एसईबीसी अधिनियम 2018 में मेरी सरकार द्वारा पारित किया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन चव्हाण ने यह कहते हुए प्रतिवाद किया कि 2018 एसईबीसी अधिनियम पूर्णत: नया कानून है न कि एक संशोधन। उन्होंने कहा, 'मैंने आठ मार्च की सुनवाई के बारे में कोई गलत सूचना नहीं दी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed