फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   speculations about reshuffle of narendra modi cabinet ,bharatiya janata party

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार आज, कुछ मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

Tue, 05 Jul 2016 09:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
  speculations about reshuffle of narendra modi cabinet ,bharatiya janata party

मोदी मंत्रिमंडल का बहुचर्चित दूसरा विस्तार और फेरबदल आज होगा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इस मंत्रिमंडल विस्तार में करीब एक दर्जन नए चेहरों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सरकार ने विस्तार में चुनावी राज्यों को महत्व देने के साथ ही दलित कार्ड खेलने का संकेत दिया है। इस कड़ी में दलित वर्ग के 4 मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की संभावना है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री दो साल के कामकाज के आधार पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले 4 राज्य एवं स्वतंत्र प्रभार के मंत्रियों को तरक्की दे सकते हैं, जबकि इस पैमाने पर बेहतर प्रदर्शन न करने के साथ-साथ 75 की उम्र सीमा पार कर चुके आधा दर्जन मंत्रियों की छुट्टी किए जाने के भी संकेत हैं।
विज्ञापन


दूसरे विस्तार में भाजपा की दो सहयोगी दलों आरपीआई और अपना दल को प्रतिनिधित्व मिलना तय है। हालांकि तीसरी सहयोगी शिवसेना एक और सीट दिए जाने के मामले में पेंच फंस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को मंत्रिमंडल और भाजपा केंद्रीय संगठन में फेरबदल पर दिन भर अटकलों का बाजार गर्म रहा। चूंकि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही अमित शाह संगठन के खाली पद भी भरेंगे, इसलिए सोमवार को उनकी करीब डेढ़ दर्जन नेताओं से हुई मुलाकात ने सबको उधेड़बुन में डाल दिया।

चूंकि शाह इससे पहले भी बीते दो हफ्ते में डेढ़ दर्जन नेताओं से इस सिलसिले में मुलाकात कर चुके हैं। ऐसे में संगठन और सरकार में शामिल होने वाले चेहरों के संदर्भ में उलझन और बढ़ गई है।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपना दल की अनुप्रिया पटेल, भाजपा की शाहजहांपुर की सांसद कृष्णा राज और चंदौली के सांसद महेंद्रनाथ पांडे के नाम की चर्चा है। सूत्रों का कहना है हाल ही में राज्यसभा लाए गए शिवप्रताप शुक्ल, राजबीर सिंह और योगी आदित्यनाथ भी दौड़ में शामिल हैं।

हालांकि इन्हीं में से किसी को केंद्रीय संगठन तो किसी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। यह भी चर्चा थी कि अगर राजस्थान के सांवरमल जाट को मंत्रिमंडल से हटाया गया तो कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान को पदोन्नति दी जा सकती है।

इसी राज्य के मानव संसाधन राज्य मंत्री प्रो रामशंकर कठेरिया को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की चर्चा है। यूपी चुनाव को देखते हुए कठेरिया को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

उत्तराखंड
उत्तराखंड से दलित सांसद अजय टमटा को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है। बीते दो साल से केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मामले में सूखा झेल रहे इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है।

इनकी होगी तरक्की, इन्हें मिलेगी छुट्टी

  speculations about reshuffle of narendra modi cabinet ,bharatiya janata party
इसके अलावा राजस्थान से वर्तमान में लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक अर्जुन मेघवाल, पीपी चौधरी, गुजरात से पुरुषोत्तम रुपाला, जसवंत सिंह भभोरे, महाराष्ट्र से आरपीआई के मुखिया रामदास अठावले, दार्जिलिंग के भाजपा सांसद एसएस आहलूवालिया और असम से एक सांसद को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है।

इनकी हो सकती है छुट्टी
75 साल की उम्र की सीमा पार कर चुकी नजमा हेपतुल्ला, अस्वस्थ चल रहे सांवरमल जाट, निहाल चंद, राम शंकर कठेरिया, हरिभाई पार्थीभाई चौधरी या मनसुख भाई बासावा में से एक की छुट्टी तय मानी जा रही है। 75 साल के फार्मूले के जद में आए केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र पर फिलहाल हाथ न डाले जाने के भी संकेत हैं।

इनकी है पदोन्नति की चर्चा
विस्तार में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण और राज्य मंत्री जयंत सिन्हा की तरक्की करीब करीब तय है।

कम से कम चार मंत्री दलित कोटे से
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी सरकार मंत्रिमंडल विस्तार में दलित वर्ग के चार मंत्रियों को जगह देंगे। इनमें सहयोगी दल आरपीआई के रामदास अठावले, राजस्थान के सांसद अर्जुन मेघवाल, उत्तराखंड के अजय टमटा और उत्तर प्रदेश की कृष्णा राज होंगी।

सरकार, विस्तार ने नहीं  पड़ेगा अंतर : कांग्रेस

  speculations about reshuffle of narendra modi cabinet ,bharatiya janata party

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का मंगलवार को होने जा रहे विस्तार से पहले कांग्रेस पार्टी ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि यह एक व्यक्ति की सरकार है और विस्तार से इसमें कोई अंतर नहीं पड़ेगा।

भूमि अधिग्रहण के मसले पर संयुक्त संसदीय समिति की अध्यक्षता करने वाले भाजपा नेता एसएस अहलूवालिया को मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकने की संभावना पर कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि यह सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि विधेयक में सरकार की ओर से लाए जाने वाले संशोधन का भविष्य क्या होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed