फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   special trains will run to handle rush on holi vacation

होली की भीड़ संभालने के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेने

Sat, 04 Mar 2017 09:02 PM IST
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम Updated Sat, 04 Mar 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
special trains will run to handle rush on holi vacation
- फोटो : demo pic

होली के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें एक ट्रेन दिल्ली कैंट-अजमेर के बीच चलेगी तो दूसरी आनंद विहार-वाराणसी के बीच चलेगी। एक अन्य ट्रेन सराय रोहिल्ला-अहमदाबाद के बीच चलेगी।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 09627/09628 अजमेर-दिल्ली छावनी-अजमेर सप्ताह में तीन दिन चलेगी। 09627 अजमेर-दिल्ली छावनी 6 मार्च से 18 मार्च के बीच प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार अजमेर से सुबह 5.45 बजे चलेगी व उसी  दिन पूर्वाह्न 11:05  बजे दिल्ली छावनी पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09628 दिल्ली छावनी से अजमेर के लिए प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को शाम 4  बजे चलेगी व उसी दिन रात के 10:25 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन किशनगढ, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्री माधोपुर, नीम का थाना,डाबला, नारनौल, अटेली रेवाड़ी और गुरुग्राम स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद विहार से वाराणसी के बीच चलने वाली ट्रेन 9 से 11 मार्च के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04204 वाराणसी से आनंद विहार के लिए देर रात 11:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन 9 व 10 मार्च को वाराणसी से चलेगी। ट्रेन संख्या 04208 आनंद विहार से वाराणसी के लिए देर शाम 7:30 बजे 10 व 11 मार्च को चलेगी। वाराणसी यह ट्रेन सुबह 11 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद में होगा। इसी तरह सराय रोहिल्ला-अहमदाबाद के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 04420 सराय रोहिल्ला से अहमदाबाद के लिए शाम 3:50 बजे 5 मार्च को चलेगी और अगले दिन सुबह 7 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed